• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिप्लब देब होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, देबबर्मा होंगे उप मुख्यमंत्री

Union minister Nitin Gadkari announces, Biplab Kumar Deb will be chief minister of Tripura - Agartala News in Hindi

अगरतला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष बिपल्ब कुमार देब राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। साथ ही पार्टी के जनजातीय नेता जिष्णु देबबर्मा उप मुख्यमंत्री होंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक यहां मंगलवार को केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में मिले और देब को भाजपा विधायक दल का नेता चुना।

गडकरी ने संवाददाताओं को बताया, बिपल्ब कुमार देब नए मुख्यमंत्री होंगे और जिष्णु देबबर्मा उपमुख्यमंत्री। घोषणा के तुरंत बाद देब, गडकरी के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल तथागत रॉय से मिलकर भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश किया। आरएसएस कार्यकर्ता से भाजपा नेता बने 48 वर्षीय देब ने राज्यपाल से मुलाकात से पहले मीडिया से कहा, त्रिपुरा में हम अच्छा शासन देंगे।

भाजपा और उसकी सहयोगी इंडिजनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने 18 फरवरी को हुए चुनाव में 59 में से 43 सीटें जीती हैं। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 35 सीटें हासिल कीं वहीं जनजातीय पार्टी आईपीएफटी ने आठ सीटों पर कब्जा जमाया है। माकपा ने 16 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस अपना खाता खोलने में नाकाम रही।

आपको बता दें कि देब ने माकर््सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार और पार्टी के युवा नेता अमल चक्रवर्ती को बनामालीपुर विधानसभा क्षेत्र में 9,549 मतों से पराजित किया है। वह पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरे थे। वप्लव देव ने त्रिपुरा यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है। उनके खिलाफ एक भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। बिप्लब ने नामांकन पत्र के साथ दिए ऐफिडेविट में अपनी आय मात्र 2,99,290 रुपये बताई है। बिप्लब कुमार लंबे समय से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हुए हैं। उन्होंने आरएसएस से जुडऩे के बाद ही राजनीति की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union minister Nitin Gadkari announces, Biplab Kumar Deb will be chief minister of Tripura
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tripura, bjp, bharatiya janata party, tripura chief minister, biplab kumar deb, biplab deb, nitin gadkari, jishnu dev varma, deputy cm, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, agartala news, agartala news in hindi, real time agartala city news, real time news, agartala news khas khabar, agartala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved