• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

त्रिपुरा : नगर निकाय उपचुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत

अगरतला। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न नगर निकाय व अगरतला नगर निगम की खाली सीटों पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को बड़ी जीत हासिल की। भाजपा को 67 सीटों में से 66 पर जीत हासिल हुई। इन सीटों के लिए गुरुवार को मतदान हुए थे। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता पबित्र कर ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा त्रिपुरा में लोकतंत्र की हत्या और पूरी तरह से हास्यास्पद नगर निकाय चुनाव के खिलाफ शनिवार को एक रैली आयोजित की जाएगी।

त्रिपुरा राज्य निर्वाचन आयोग (टीएसईसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भाजपा के उम्मीदवारों ने चुनाव में 67 सीटों में से 66 पर जीत हासिल की और पार्टी पहले ही 91 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थी। अधिकारी ने मीडिया से कहा, "पानिसागर नगर पंचायत की एकमात्र सीट विपक्षी माकपा के पक्ष में गई है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tripura: BJP big win in municipal bye-elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp big win in tripura municipal bye-elections, bjp, त्रिपुरा के नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, भाजपा, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, agartala news, agartala news in hindi, real time agartala city news, real time news, agartala news khas khabar, agartala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved