• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा में शामिल होने के कारण देवेंद्र नाथ रे को 'मारा' गया : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

Devendra Nath Ray was killed by joining BJP: Tripura Chief Minister - Agartala News in Hindi

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने सोमवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के विधायक देवेंद्र नाथ रे को इसलिए 'मार डाला गया' क्योंकि वह पिछले साल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। देब ने ट्वीट कर कहा, "हेमताबाद से भाजपा विधायक देवेन्द्र नाथ रे का पार्थिव शरीर उत्तर दिनाजपुर में बिंदल में उनके गांव के घर के पास लटका पाया गया। लोगों का स्पष्ट मानना है कि पहले उनकी हत्या की गई और फिर लटका दिया गया। उनका अपराध? वह 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे।"

65 वर्षीय विधायक को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से लगभग 454 किलोमीटर दूर, उनके गांव में एक स्थानीय बाजार के पास अपने घर से कुछ मीटर की दूरी पर सोमवार सुबह रहस्यमय तरीके से लटका पाया गया था।

रे 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले, वह 2016 में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Devendra Nath Ray was killed by joining BJP: Tripura Chief Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tripura, chief minister biplab kumar deb, mla devendra nath ray, body of uttar dinajpur, bindal village, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, agartala news, agartala news in hindi, real time agartala city news, real time news, agartala news khas khabar, agartala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved