अगरतला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को हराकर जीत हासिल करेगी और इसके साथ ही असम में सत्ता बरकरार रखेगी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा में 175 या अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने कहा, "असम में कांग्रेस या किसी अन्य विपक्षी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है। भाजपा असम में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता बनाए रखेगी। चुनाव के बाद असम में विपक्षी सदस्य मुक्त विधानसभा होगी।"
त्रिपुरा में सीपीआई-एम और कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं होने का दावा करते हुए देब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मिशन के प्रभाव से हर कोई भाजपा में शामिल हो रहा है। (आईएएनएस)
सिड-कियारा वेडिंग : लास्ट नाइट पार्टी में दूल्हा-दुल्हन ने किया मेहमानों के साथ डांस, मेहमान के आने का सिलसिला जारी
राजस्थान की धरती युवाओं के जोश और सामर्थ्य के लिए ही जानी जाती है : पीएम मोदी
टिकैत ने किसानों से 'एक्सपायर' ट्रैक्टरों में महापंचायत में आने को कहा
Daily Horoscope