अगरतला। त्रिपुरा में 25 साल बाद लेफ्ट के किले को ढहाने के बाद पहली बार बीजेपी ने सरकार बनाई है। बीजेपी की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष बिपल्ब कुमार देब ने शुक्रवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वहीं, बीजेपी के जनजातीय नेता जिष्णु देबबर्मा ने उप मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह असम राइफल्स मैदान में दोपहर 12 बजे शुरु हुआ। त्रिपुरा के राज्यपाल ने सीएम और उप सीएम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित एक दर्जन से ज्यादा मुख्यमंत्री मौजूद है। शपथग्रहण समारोह में हिस्सा पूर्व सीएम माणिक सरकार, बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे। निवर्तमान मुख्यमंत्री माणिक सरकार और उनकी कैबिनेट के पूर्व मंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद है।
आपको बता दें कि भाजपा और उसकी सहयोगी इंडिजनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने 18 फरवरी को हुए चुनाव में 59 में से 43 सीटें जीती हैं। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 35 सीटें हासिल कीं वहीं जनजातीय पार्टी आईपीएफटी ने आठ सीटों पर कब्जा जमाया है। माकपा ने 16 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस अपना खाता खोलने में नाकाम रही।
जानें-कौन हैं बिप्लव देब
48 साल के बिप्लब देब ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत त्रिपुरा से दूर दिल्ली में की थी। सबसे पहले वो संघ के स्वयंसेवक बने और फिर बीजेपी के संगठन तक पहुंचे। बिप्लब कुमार देब का जन्म 25 नवंबर 1969 को त्रिपुरा में गोमती जिले के राजधर नगर गांव में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता हराधन देब जनसंघ के स्थानीय नेता थे। बिप्लब देब ने त्रिपुरा के उदयपुर कॉलेज से 1999 में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली चले गए। दिल्ली में वह राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़े और 16 साल तक संघ के कार्यकर्ता बने रहे। उन्होंने संघ के दिग्गज नेताओं गोविंद आचार्य और कृष्णगोपाल शर्मा के संरक्षण में ट्रेनिंग ली। 2014 में बनारस में लोकसभा चुनाव की पीएम मोदी की कैंपेनिंग को मैनेज करने का श्रेय भी बिप्लब देब के नाम जाता है। इसके बाद ही बिप्लब देब त्रिपुरा भेजे गए थे। जनवरी 2016 में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर करेंगे चर्चा
कर्नाटक में पाठ्यपुस्तक विवाद बढ़ा, शिक्षा मंत्री बोले - संशोधन की प्रक्रिया शुरू है
ईडी के समन पर अभिषेक बनर्जी बोले, 'मैं किसी का गुलाम नहीं'
Daily Horoscope