• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

तेलंगाना विधानसभा चुनाव : कांग्रेस-तेदेपा ने पहली सूची जारी की

हैदराबाद। तेलंगाना में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस व उसके तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) सहयोगी ने 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। ‘महाकुटमी’ या महागठबंध के दोनों घटकों ने देर सोमवार उम्मीदवारों की घोषणा की। कांग्रेस ने 65 उम्मीदवारों, जबकि तेदेपा ने नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। राज्य की 119 सीटों वाली विधानसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हुई और यह 18 नवंबर तक जारी रहेगी। चार पार्टियों के महाकुटमी की अगुवाई कर रही कांग्रेस की योजना 95 सीटों पर लडऩे की हैं, जबकि बाकी की सीटें तेदेपा, तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) व माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के लिए छोडऩे की है। हालांकि, सीटों की साझेदारी पर अभी अंतिम फैसला होने को है। कांग्रेस के 65 उम्मीदवारों की सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्रियों, पूर्व राज्य मंत्रियों, पूर्व सांसदों, मौजूदा विधायकों व दूसरे दलों से कांग्रेस में आए लोगों को शामिल किया गया है। राज्य कांग्रेस ईकाई के प्रमुख उत्तम कुमार रेड्डी हुजुरनगर निर्वाचन क्षेत्र से फिर चुने जाने की कोशिश में जुटेंगे, जबकि उनकी पत्नी पद्मावती रेड्डी फिर से कोडाद से चुनाव लड़ेंगी।
कांग्रेस के विधायक दल (सीएलपी) के नेता के.जना रेड्डी (नागार्जुनसागर) से जबकि इसके प्रचार समिति के अध्यक्ष मल्लू भट्टी विक्रमार्का (मधिरा) से, कार्यवाहक अध्यक्ष पूनम प्रभाकर व ए.रेवंत रेड्डी करीमनगर व कोडांगल सीट से चुनाव मैदान में है।
पूर्व केंद्रीय मंत्रियों में सर्व सत्यनारायण (सिकंदराबाद छावनी), जबकि पी.बलराम नाईक (महबूबाबाद) से उम्मीदवार बनाया गया है। तेलंगाना विधानपरिषद में विपक्ष के नेता मोहम्मद अली शब्बीर को कामारेड्डी से कांग्रेस उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री व घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन सी.दामोदर राजनरसिम्हा को अंदोले से मैदान में उतारा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Telangana assembly elections: Congress-TDP released first list
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: telangana election 2018, telangana assembly elections, congress-tdp, released first list, telangana, congress, tdp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ramagundam news, ramagundam news in hindi, real time ramagundam city news, real time news, ramagundam news khas khabar, ramagundam news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved