• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हैदराबाद में बच्चों संग फुटबॉल खेले मेसी, सांसद राहुल गांधी व मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मिले

Messi plays football with children in Hyderabad; fans vandalize stadium in Kolkata after his early departure - Hyderabad News in Hindi

हैदराबाद | अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी इन दिनों तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान मेसी ने अपने साथी खिलाड़ियों रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज के साथ दर्शकों की ओर फुटबॉल भी उछाली। मेसी दोपहर करीब 2 बजे कोलकाता से रवाना होकर शाम 5 बजे हैदराबाद पहुंचे और रात 8 बजे उप्पल स्टेडियम पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी उनसे मुलाकात की। स्टेडियम में आयोजित लेजर शो में मेसी का चेहरा उकेरा गया, जिसने दर्शकों को खासा आकर्षित किया। इससे पहले शनिवार सुबह मेसी ने कोलकाता में अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी मौजूद रहे। मेसी को सॉल्ट लेक स्टेडियम में लगभग एक घंटे रुकना था, लेकिन वे मात्र 22 मिनट बाद ही वहां से रवाना हो गए। इससे नाराज प्रशंसकों ने स्टेडियम में कुर्सियां फेंककर तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे भगदड़ जैसे हालात बन गए।
मेसी शनिवार देर रात करीब 2.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे थे। भारत दौरे के अगले चरण में वे मुंबई जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात सचिन तेंदुलकर और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री से होने की संभावना है।
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल शनिवार देर शाम हैदराबाद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान वह मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से भी मिले।
कोलकाता में मेसी के पहले पड़ाव पर सॉल्ट लेक स्टेडियम में उनके कुछ ही देर के परफॉर्मेंस के बाद काफी विवाद हुआ था। फैंस ने उन्हें देखने के लिए मोटी रकम खर्च करते हुए टिकटें खरीदी थीं, लेकिन जब फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक तक नहीं नसीब हुई, तो उन्होंने स्टेडियम में तोड़फोड़ की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Messi plays football with children in Hyderabad; fans vandalize stadium in Kolkata after his early departure
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: messi, plays football, children, hyderabad, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, hyderabad news, hyderabad news in hindi, real time hyderabad city news, real time news, hyderabad news khas khabar, hyderabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved