• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिंदू छात्र को होमवर्क में कलमा' और 'सूरह अल-फातिहा' याद करने के मामले में भड़के श्रीनिवास, शिक्षिका बर्खास्त

Srinivasa furious over Hindu student homework assignment to memorize the Kalma and Surah Al-Fatiha, teacher dismissed - Hyderabad News in Hindi

हैदराबाद । तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक निजी स्कूल की ओर से दूसरी कक्षा के एक हिंदू छात्र को होमवर्क में कलमा' और 'सूरह अल-फातिहा' याद करने का काम देने को लेकर भाजपा नेता टीआर श्रीनिवास की प्रतिक्रिया सामने आई है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए टीआर श्रीनिवास ने कहा, "ऐसा लगता है कि सैदाबाद के एक प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टिट्यूट ने एक गैर-मुस्लिम स्टूडेंट को पवित्र कुरान से 'सूरह अल-फातिहा' और 'कलमा' याद करने का काम दिया। मुझे सच में हैरानी है कि हैदराबाद में क्या हो रहा है; यह क्या है? क्या हम इस तरह चुपके से हो रहे धर्म-परिवर्तन को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहे हैं? तेलंगाना के मुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि क्या यहां सेक्युलरिज्म की परिभाषा यही है, हिंदू स्टूडेंट्स का धर्म-परिवर्तन करने की कोशिश करना, गैर-मुस्लिम स्टूडेंट्स का धर्म-परिवर्तन करने की कोशिश करना? मैं पुलिस कमिश्नर से इसकी पूरी जांच की मांग करता हूं। एजुकेशन चीफ सेक्रेटरी और एजुकेशन मिनिस्टर को सामने आकर इस पर बयान देना चाहिए। हैदराबाद में क्या हो रहा है? क्या यहां कांग्रेस का कोई गुप्त एजेंडा लागू किया जा रहा है? यह आपत्तिजनक है, और भारतीय जनता पार्टी इस पर स्पष्टीकरण की मांग करती है।
बता दें कि हैदराबाद के सईदबाद में स्थित 'सक्सेस द स्कूल' स्कूल ने शिक्षिका शेख आयशा परवीन की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। स्कूल की ओर से शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया है। स्कूल की ओर से कहा गया कि 'सक्सेस द स्कूल' सैदाबाद ब्रांच में मदर टीचर के तौर पर आपकी सेवाएं 16 जुलाई से समाप्त की जा रही हैं।
स्कूल की ओर से आगे कहा गया कि इसके अलावा, आपको (शेख आयशा परवीन) सूचित किया जाता है कि सक्सेस ग्रुप के शिक्षण संस्थानों में भविष्य में नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए आपको स्थायी रूप से अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Srinivasa furious over Hindu student homework assignment to memorize the Kalma and Surah Al-Fatiha, teacher dismissed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: surah al-fatiha, kalma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hyderabad news, hyderabad news in hindi, real time hyderabad city news, real time news, hyderabad news khas khabar, hyderabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved