• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गांधी असली संसद में कभी PM नहीं बन सकते : अमित शाह

Rahul Gandhi can never become PM in a real Parliament: Amit Shah - Hyderabad News in Hindi

हैदराबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "2024 के बाद हमने महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, बंगाल और असम में जीत हासिल की है, और अब हम तेलंगाना में भी जीत हासिल करने वाले हैं।" उन्होंने आगे कहा," राहुल जी, दो दिन पहले आपने एक मॉक पार्लियामेंट आयोजित की थी। अगर आपने मुझसे पूछा होता, तो मैं आपको यही सलाह देता कि इस नकली संसद में, बिना विपक्ष के नेता बने, कम से कम एक बार प्रधानमंत्री बन जाइए। क्योंकि असली संसद में तो आप कभी प्रधानमंत्री बन नहीं पाएंगे। कम से कम नकली संसद में प्रधानमंत्री बनने से सोनिया जी के दिल को कुछ तो तसल्ली मिल जाएगी। राहुल जी, आप इस तरह चुनाव नहीं जीत सकते। आप देश में तीन-चार महीने बिताते हैं और फिर विदेश चले जाते हैं। आपको देश में रहकर कड़ी मेहनत करनी होगी। आपको लोगों के साथ एकजुट होकर खड़ा होना होगा और उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए काम करना होगा।" अमित शाह ने कहा,"3 करोड़ ऐसे हैं जिनकी मृत्यु हो गई है अब जिनकी मृत्यु हो गई है उसका वोट हटाना चाहिए कि नहीं? राहुल जी जो है नहीं उनका वोट कौन आकर देगा? कांग्रेस पार्टी बोगस वोटिंग करके चुनाव जीतना चाहती है।
अमित शाह ने कहा,"आज हैदराबाद में हज़ारों लोग सड़कों पर खड़े हैं। कल दिल्ली में भी एक रैली हुई थी। राहुल जी ने एक रैली की। उन्होंने कहा कि ये एक "वोट बचाओ" रैली है। ये "वोट बचाओ" रैली नहीं थी बल्कि ये "घुसपैठियों को बचाओ" रैली थी। कांग्रेस SIR को रोक कर देश की मतदाता सूची से बांग्लादेश घुसपैठियों को बचाना चाहती है लेकिन आज मैं कहना चाहता हूं कि आपको जितना जोर लगाना है लगा लीजिए भाजपा एक-एक घुसपैठियों को मतदाता सूची और देश से बाहर निकालकर दम लेगी।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi can never become PM in a real Parliament: Amit Shah
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amit shah, rahul gandhi, rahul gandhi can never become pm in a real parliament, union home minister amit shah, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hyderabad news, hyderabad news in hindi, real time hyderabad city news, real time news, hyderabad news khas khabar, hyderabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved