• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रियांक खड़गे ने बिना किसी आधार के आरएसएस को बदनाम किया, उन्हें कानून का सामना करना पड़ेगा : एन. रामचंद्र राव

Priyank Kharge defamed the RSS without any basis; he will have to face the law: N. Ramchandra Rao - Hyderabad News in Hindi

हैदराबाद । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर विवादित बयान देने के मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस बीच तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने भी प्रियांक खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने आरएसएस के खिलाफ बेहद मानहानिकारक बयान दिए हैं और अब उन्हें कानून का सामना करना होगा। एन. रामचंद्र राव ने आईएएनएस से कहा, "प्रियांक खड़गे ने आरएसएस के खिलाफ ऐसे बयान दिए हैं जो पूरी तरह मानहानिकारक हैं। इस मामले में अदालत ने उन्हें समन जारी किया है। उन्होंने बिना किसी आधार के संगठन को बदनाम किया है, इसलिए उन्हें कानून का सामना करना पड़ेगा। उनके खिलाफ जो मामला दर्ज हुआ है, वह सही है, और मेरा मानना है कि उन्हें सजा मिलनी चाहिए।"
दरअसल, बेंगलुरु की एक अदालत ने आरएसएस के खिलाफ कथित टिप्पणियों को लेकर प्रियांक खड़गे और यूथ कांग्रेस नेता मोहम्मद हारिस नलपाड को समन जारी किया है।
शिकायत के अनुसार, 4 अक्टूबर 2025 को प्रियांक खड़गे ने कर्नाटक सरकार को एक पत्र लिखकर सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और खेल मैदानों में आरएसएस की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की थी। आरोप है कि इस पत्र को जानबूझकर मीडिया में प्रसारित किया गया और प्रियांक खड़गे ने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया, जिससे संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।
वहीं, तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव नितिन नवीन के तेलंगाना दौरे का मंगलवार को आखिरी दिन है। उनके दौरे का समापन प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आयोजित भारतीय जनता पार्टी की पहली राज्य कार्यकारिणी बैठक के उद्घाटन के साथ होगा। इसके बाद नितिन नवीन दिल्ली रवाना होंगे।
रामचंद्र राव ने कहा कि नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा काफी सफल रहा। इस दौरान लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को उनसे मिलने और बातचीत करने का अवसर मिला, जिससे संगठन को भी मजबूती मिली।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Priyank Kharge defamed the RSS without any basis; he will have to face the law: N. Ramchandra Rao
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: n ramchandra rao, priyank kharge, rss, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hyderabad news, hyderabad news in hindi, real time hyderabad city news, real time news, hyderabad news khas khabar, hyderabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved