• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत में मुसलमान असुरक्षित महसूस कर रहा, भाजपा शासित राज्यों में बुरे हालात : मौलाना मुश्ताक

Muslims in India feel unsafe, conditions worse in BJP-ruled states: Maulana Mushtaq - Hyderabad News in Hindi

हैदराबाद । तहरीक मुस्लिम शब्बान के अध्यक्ष मौलाना मुश्ताक मलिक ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों विशेषकर मुसलमानों को कठिनाइयों और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने संवैधानिक सुरक्षा की मांग की। मौलाना मुश्ताक मलिक ने आईएएनएस से कहा, "भारतीय जनता पार्टी के शासन वाले राज्यों में मुसलमानों का जीवन बहुत मुश्किल हो गया है। जहां भी एसआईआर हुआ है, जैसे असम और बंगाल में मुसलमानों को बाहर निकाला जा रहा है और डिटेंशन सेंटर में भेजा जा रहा है। पश्चिम बंगाल में मुस्लिम इलाकों में पानी तक बंद कर दिया गया है। मस्जिद गिराए जा रहे हैं, मॉब लिंचिंग हो रही है। टोपी पहनकर और दाढ़ी रखकर ट्रेनों में चलना और आम सड़कों पर चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया है। मुस्लिमों के घर तोड़े जा रहे हैं। एक बार में 200 घरों वाली मुस्लिम बस्तियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। मुसलमान इस वक्त देश में सुरक्षित नहीं हैं।" मौलाना मुश्ताक मलिक ने कहा, "मसलमान भारत को सबसे सुरक्षित देश मानता था, इसलिए 1947 में पाकिस्तान जाने के बजाय भारत में रहने का निर्णय लिया था। भारत को अपना मुल्क समझा। इस देश के लिए आरएसएस के लोगों से अधिक हमारे समाज के लोगों ने कुर्बानी दी है। इस देश के लिए हमने धर्म युद्ध का ऐलान किया था लेकिन आज हमसे कहा जा रहा है कि यह देश तुम्हारा नहीं है। जिन्होंने देश के लिए गद्दारी की, वह आज मुसलमानों से वंदे मातरम पर बात करते हैं। कोई गीत गाना देशभक्ति नहीं है। अब्दुल हमीद की तरह देश की रक्षा करना देशभक्ति है। फिलहाल आज इस देश में मुसलमान असुरक्षित महसूस कर रहा है।"
इससे पहले हैदराबाद में मौलाना मुश्ताक मलिक ने कहा था, "हाल ही में दिल्ली की मदीना मस्जिद और कोलकाता एयरपोर्ट की जामा मस्जिद को गिरा दिया गया। असल में, ऐसा लगता है कि आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी ने देश को संभालने की अपनी सारी कोशिशें और क्षमताएं खत्म कर ली हैं। अब, गैरकानूनी होने के नाम पर उन्होंने मस्जिदों की ओर अपना ध्यान केंद्रित किया है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Muslims in India feel unsafe, conditions worse in BJP-ruled states: Maulana Mushtaq
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maulana mushtaq, muslims, muslims in india feel unsafe, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hyderabad news, hyderabad news in hindi, real time hyderabad city news, real time news, hyderabad news khas khabar, hyderabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved