• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'मुसलमान इस देश का नागरिक, वह घबराएगा नहीं', उज्जैन मस्जिद विवाद पर बोले मौलाना मुश्ताक मलिक

Muslims are citizens of this country, they will not panic, said Maulana Mushtaq Malik on the Ujjain mosque dispute. - Hyderabad News in Hindi

हैदराबाद । हैदराबाद के मौलाना मुश्ताक मलिक ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में मस्जिद गिराए जाने की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये मसला ध्यान भटकाने की कोशिश है, लेकिन मुसलमान घबराएगा नहीं। मुसलमान इस देश का नागरिक है और वह संविधान में विश्वास रखता है। मौलाना मुश्ताक मलिक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मध्य प्रदेश के उज्जैन में मस्जिद का जो मसला है, उसमें मुसलमानों ने तीन फीट का हिस्सा खुद हटाने के लिए कहा था। इसके बावजूद प्रशासन रात में क्रेन लेकर आया और उसने मस्जिद को गिराना शुरू किया। वो मस्जिद सैकड़ों साल पुरानी है और उसका आर्किटेक्चर अलग है। मुसलमानों को यह चिंता थी कि क्रेन से उसे हटाएंगे तो आर्किटेक्चर को नुकसान होगा।" उन्होंने कहा, "इससे आर्किटेक्चर की हम हिफाजत करते हैं। आपने क्रेन से मस्जिद को गिरा दिया, उसका मीनार छत पर गिरा।"
मौलाना ने कहा, "ये लोग (सत्ता) तलाशा करेंगे, क्योंकि उन्हें शासन करना नहीं आ रहा है। विपक्ष से लेकर युवा, वकील और डॉक्टर समेत तमाम लोग आज सड़कों पर उतरना चाहते हैं। ये (उज्जैन का मसला) ध्यान भटकाने की कोशिश है, लेकिन मुसलमान घबराएगा नहीं। मुसलमान इस देश का नागरिक है और वह संविधान में विश्वास रखता है। संविधान के आधार पर ही मुसलमानों ने इस देश में रहने का फैसला किया था।"
मौलाना मुश्ताक मलिक ने कहा कि अगर आप (सत्तापक्ष) संविधान को नहीं मानेंगे, तो आप मजहबी भेदभाव पैदा करेंगे। उन्होंने कहा कि मुसलमान इसका जवाब देगा और आपका इक्तेदार बाकी रहने वाला नहीं है।
बता दें कि सड़क चौड़ीकरण के लिए उज्जैन में छतरी चौक स्थित शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाया जा रहा है। पिछले दिनों इसको लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच तनातनी थी। हालांकि, प्रशासन की ओर से शांति स्थापित किए जाने के बाद मस्जिद के हिस्से को हटाने का कार्य किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Muslims are citizens of this country, they will not panic, said Maulana Mushtaq Malik on the Ujjain mosque dispute.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ujjain mosque dispute, muslim, maulana mushtaq malik, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hyderabad news, hyderabad news in hindi, real time hyderabad city news, real time news, hyderabad news khas khabar, hyderabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved