• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑस्ट्रेलिया में हैदराबाद की महिला की हत्या, कूड़ेदान में मिला शव

Hyderabad woman murdered in Australia body found in dustbin - Hyderabad News in Hindi

हैदराबाद । ऑस्ट्रेलिया में हैदराबाद की एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रही थी। रिपोर्ट के अनुसार, मृतका का नाम चैतन्य एम. उर्फ ​​श्‍वेता है। उसका शव शनिवार को विक्टोरिया के जिलॉन्ग के पश्चिम में स्थित बकले में एक सुनसान सड़क के किनारे एक कूड़ेदान में मिला था। श्‍वेता पति और तीन साल के बेटे के साथ मेलबर्न में रह रही थी। स्थानीय पुलिस को शक है कि महिला अपराधी को जानती होगी और आरोपी विदेश भाग गया होगा।
स्थानीय पुलिस को शक है कि महिला की घर पर ही हत्या की गई। इसके बाद उसके शव को करीब 82 किलोमीटर दूर ले जाकर एक कूड़ेदान में फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कथित तौर पर श्‍वेता के पति अशोक राज वरिकुप्पला, बेटे के साथ हाल ही में भारत वापस आए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hyderabad woman murdered in Australia body found in dustbin
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hyderabad, woman murdered, australia, dustbin, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hyderabad news, hyderabad news in hindi, real time hyderabad city news, real time news, hyderabad news khas khabar, hyderabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved