• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के राज्यपालों तथा मुख्यमंत्रियों ने दीं दीपावली की शुभकामनाएं

Governors and Chief Ministers of Telangana and Andhra Pradesh extended Deepawali greetings - Hyderabad News in Hindi

हैदराबाद। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दिवाली के अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा, "रोशनी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। मुझे यकीन है कि इस तरह के अवसर हमें आधुनिक समय की बुराइयों पर विजय पाने और एक ऐसे समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित करते हैं जिसमें शांति, सौहार्द और सांप्रदायिक सद्भाव कायम रहे।"
राज्यपाल ने सभी से इस त्योहार को मनाने के लिए स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील की ताकि आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी निर्माताओं को बढ़ावा मिल सके।
उन्होंने कहा कि, "यह दीपावली नए विचारों का आगमन करे और हमारे चारों ओर के लोगों के जीवन में चमक, खुशी और समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए नए विचारों को बढ़ावा दे। मैं राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और उनकी खुशी और समृद्धि की कामना करता हूं।"
मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भी दीपावली के अवसर पर तेलंगाना के लोगों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि तेलंगाना राज्य को 10 साल के विनाशकारी शासन से मुक्ति मिली है और "लोगों की सरकार" सभी वर्गों के लोगों के जीवन में रोशनी लाई है, जिसका लक्ष्य सर्वांगीण विकास और सभी का कल्याण है।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि लोग बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक प्रकाश के त्योहार दीपावली को उल्लास के साथ मनाएं।
सीएम रेवंत रेड्डी ने सभी युवाओं और बुजुर्गों से पर्यावरण को कोई नुकसान पहुंचाए बिना त्योहार मनाने और आग दुर्घटनाओं से बचने के लिए उचित सावधानी बरतने की अपील की।
​​आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने लोगों को दीपावली के अवसर पर शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा, "दीपावली की दिव्य रोशनी सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशी लाए। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञानता पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है। दीपावली का पर्व बुराइयों को मिटाने और हमें एक-दूसरे की मदद करने करने के लिए हाथ बढ़ाने का सुअवसर है।"
वहीं, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।
--आईएएनएस
एकेएस/एकेजे

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Governors and Chief Ministers of Telangana and Andhra Pradesh extended Deepawali greetings
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: governors, chief ministers, telangana, andhra pradesh, extended, deepawali, greetings, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hyderabad news, hyderabad news in hindi, real time hyderabad city news, real time news, hyderabad news khas khabar, hyderabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved