• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ED ने पहली बार नीलाम किया जब्त विमान, निवेशकों को लौटाई जाएगी राशि

ED Auctions Seized Aircraft for the First Time; Proceeds to be Returned to Investors - Hyderabad News in Hindi

हैदराबाद । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हैदराबाद जोनल कार्यालय ने पहली बार एक जब्त विमान की सफल नीलामी की है। ईडी ने 1 जुलाई 2026 को एमएसटीसी लिमिटेड के माध्यम से हॉकर 800ए विमान की नीलामी कर इसे 3 करोड़ रुपये में बेच दिया। नीलामी से प्राप्त राशि का उपयोग धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत विशेष अदालत की अनुमति मिलने के बाद वास्तविक निवेशकों को उनकी रकम लौटाने के लिए किया जाएगा। ईडी के अनुसार, यह विमान 7 मार्च 2025 को हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तलाशी अभियान के दौरान जब्त किया गया था। यह कार्रवाई अमरदीप कुमार, कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज पीएमएलए मामले में की गई थी। विमान जब्त किए जाने के बाद ईडी ने पीएमएलए के न्यायनिर्णायक प्राधिकरण के समक्ष मूल आवेदन दायर किया, जिसे 18 अगस्त 2025 को मंजूरी मिल गई। इसके बाद ईडी ने विमान की बिक्री की अनुमति मांगी। न्यायनिर्णायक प्राधिकरण ने 20 नवंबर 2025 को ईडी को विमान की नीलामी की अनुमति दे दी।
यह मामला हैदराबाद स्थित कंपनी कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अमरदीप कुमार द्वारा कथित तौर पर चलाए गए फर्जी इनवॉइस डिस्काउंटिंग स्कीम से जुड़ा है।
ईडी ने यह जांच साइबराबाद पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज तीन एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। आरोप है कि अमरदीप कुमार, उनकी कंपनी और अन्य सहयोगियों ने इनवॉइस डिस्काउंटिंग के नाम पर ऊंचे रिटर्न का लालच देकर बड़ी संख्या में निवेशकों से करीब 792 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। जांच में सामने आया कि वास्तविकता में कोई इनवॉइस डिस्काउंटिंग कारोबार संचालित नहीं किया जा रहा था और यह पूरी योजना एक कथित पोंजी स्कीम थी।
इस मामले में ईडी पहले ही तीन आरोपियों संदीप कुमार (अमरदीप कुमार का भाई), शरद चंद्र तोषणीवाल (चार्टर्ड अकाउंटेंट) और आर्यन सिंह छाबड़ा (फाल्कन इनवॉइस डिस्काउंटिंग के सीईओ) को गिरफ्तार कर चुकी है। ईडी ने 29 सितंबर 2025 को इस मामले में अभियोजन शिकायत भी विशेष अदालत में दाखिल की थी।
ईडी ने कहा कि एजेंसी पीएमएलए, 2002 के तहत अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान करने, उन्हें जब्त और कुर्क करने, आरोपियों के खिलाफ अभियोजन चलाने तथा कानून के अनुसार पीड़ित निवेशकों को उनकी राशि वापस दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। मामले की आगे की जांच जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ED Auctions Seized Aircraft for the First Time; Proceeds to be Returned to Investors
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ed, aircraft, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hyderabad news, hyderabad news in hindi, real time hyderabad city news, real time news, hyderabad news khas khabar, hyderabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved