• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केजरीवाल के बयान पर अमित शाह का हमला: बोले- मोदी ही तीसरी बार देश के पीएम बनेंगे

Amit Shahs attack on Kejriwals statement: Said - Modi will become the PM of the country for the third time - Hyderabad News in Hindi

हैदराबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। मोदी के 75 साल के होने पर केजरीवाल को चिंता करने की जरूरत नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा दावा करते हुए कहा था कि मोदी जी अमित शाह को पीएम बनाना चाहते हैं. मोदी जी शाह के लिए वोट मांग रहे हैं. जो जो मोदी जी के नाम पर वोट दे रहे हैं, वो ये सोच लें कि वो शाह के नाम पर वोट दे रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, तीन चरण में भाजपा के नेतृत्व में NDA के सभी साथी दल 200 सीटों के आंकड़े के करीब पहुंच गए हैं। चौथा चरण NDA के लिए बहुत अच्छा है। तीनों चरणों से अधिक सफलता हमें चौथे चरण में मिलेगी... चौथे चरण में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का भी मतदान है। दोनों राज्यों में NDA और भाजपा पूरी तरह से सफाई करने जा रही है... जब 4 जून को परिणाम आएंगे तो दक्षिण भारत कर्नाटक, आंध्र प्रदेश,तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में भाजपा सबसे बड़ा दल बनकर उभरेगा... तेलंगाना में भाजपा 10 से ज्यादा सीटें जीतकर आएगी। अमित शाह ने कहा, "...BRS और कांग्रेस पार्टी वोट बैंक की राजनीति और भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। परिवारवाद, भ्रष्टाचार, ख़राब शासन और तुष्टीकरण, इन चारों नासूरों ने तेलंगाना की जनता को बड़ा परेशान किया हुआ है... सरकार किसी की भी रही हो, सरकार का स्टीयरिंग व्हील हमेशा असदुद्दीन ओवैसी के हाथों में रहा है... ये लोग CAA का विरोध करते हैं, 370 हटाने का विरोध करते हैं, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े करते हैं... सबसे बड़ी बात, जो पूरे देश और विशेषकर SC-ST और OBC के लिए हानिकारक है, ये 4% मुस्लिम आरक्षण तेलंगाना में लाए हैं... जब भी भाजपा की सरकार यहां(तेलंगाना) आएगी तो हम यहां से मुस्लिम आरक्षण को समाप्त कर देंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amit Shahs attack on Kejriwals statement: Said - Modi will become the PM of the country for the third time
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amit shah, arvindkejriwalbail, up, cm, arvind kejriwal, केजरीवाल, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hyderabad news, hyderabad news in hindi, real time hyderabad city news, real time news, hyderabad news khas khabar, hyderabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved