• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हैदराबाद में चीनी मांझे से 5 वर्षीय बच्ची की मौत

5-Year-Old Girl Dies in Hyderabad After Her Throat Is Slit by Chinese Kite String - Hyderabad News in Hindi

हैदराबाद। तेलंगाना में प्रतिबंधित चीनी मांझे ने एक और जान ले ली है। सोमवार को हैदराबाद में एक पांच वर्षीय बच्ची इसकी शिकार हुई। यह घटना तेलंगाना के कुकटपल्ली इलाके में हुई, जब बच्ची अपने पिता और बहन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थी। पुलिस के अनुसार, उड़ती हुई पतंग का मांझा बच्ची के गले में फंस गया और गहरा घाव हो गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण 5 वर्षीय निश्विका आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई।
वह अपने पिता के आगे बैठी थी, जो बाइक चला रहे थे, जबकि उसकी बहन पीछे बैठी थी। वे मेडचल-मलकाजगिरी जिले के काजीपल्ली से कुकटपल्ली आ रहे थे।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेलंगाना में दो सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी ऐसी घटना है।
संगारेड्डी जिले में 14 जनवरी को इसी तरह की एक घटना में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की जान चली गई। उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर अविदेश मोटरसाइकिल चला रहे थे, तभी मांजा उनके गले में फंस गया। उन्हें गहरा घाव लगा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
इस महीने हैदराबाद और उसके आसपास के इलाकों में चीनी मांजे से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए।
घायलों में एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) और एक 70 वर्षीय महिला शामिल थीं।
2024 में, हैदराबाद में चीनी मांजे से गला कटने के कारण भारतीय सेना के एक नायक रैंक के अधिकारी की मृत्यु हो गई।
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम निवासी 30 वर्षीय कागीथला कोटेश्वर रेड्डी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह घटना तब हुई जब वह लंगर हाउज इलाके में इंदिरा रेड्डी फ्लाईओवर पर स्कूटर चला रहे थे।
प्रतिबंध के बावजूद, हाल ही में संक्रांति के त्योहार के दौरान पतंग उड़ाने के लिए चीनी मांजे का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया।
हैदराबाद पुलिस ने शहर में चीनी मांजा (सिंथेटिक/नायलॉन पतंग की डोर) की बिक्री, भंडारण और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया था।
8 जनवरी से 11 जनवरी के बीच पुलिस ने 43 लाख रुपए मूल्य के 2,150 बॉबिन चीनी मांजा जब्त किए।
पुलिस ने बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ 29 मामले दर्ज किए और 57 लोगों को गिरफ्तार किया।
पिछले एक महीने में पुलिस ने 132 मामले दर्ज किए और 1.68 करोड़ रुपए मूल्य के 8,376 बॉबिन जब्त किए। कुल 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-5-Year-Old Girl Dies in Hyderabad After Her Throat Is Slit by Chinese Kite String
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 5-year-old girl dies in hyderabad after her throat is slit by chinese kite string\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hyderabad news, hyderabad news in hindi, real time hyderabad city news, real time news, hyderabad news khas khabar, hyderabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved