नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरूवार को विकास दर में
गिरावट और बेरोजगारी में बढोतरी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए
उस पर अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अन्य मुद्दे गढने का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राहुल ने ट्वीट किया,विकास दर में गिरावट जारी है। बेरोजगारी बढ रही है।
अपनी मूल नाकामी से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए अन्य मुद्दों को हवा दी
जा रही है।
नोटबंदी के कारण चौथी तिमाही में विकास दर में काफी गिरावट आई है। पिछली
तिमाही में सात फीसदी से गिरकर यह 6.1 फीसदी पर आ गई है। पिछले पूरे साल की
विकास दर में भी गिरावट दर्ज की गई है।
राहुल ने कहा, विकास दर में भारी गिरावट आई है। लेकिन सरकार की तरफ से कहा
जाता रहा कि नोटबंदी का कोई असर नहीं पडा है। ये लोग कभी सही बात नहीं
बोलते।
आधिकारिक सांख्यिकीविद् द्वारा बुधवार को जारी आंकडों के मुताबिक पिछले
वित्तवर्ष में भारत की विकास दर 7.1 फीसदी रही, जबकि साल 2015-16 के दौरान
यह आठ फीसदी थी। इस समय घटकर 6.1 फीसदी रह गई है।
बता दें, राहुल गुरूवार को हैदराबाद के दौरे पर हैं। तेलंगाना में जल्द विधानसभा चुनावों की भनक लगते ही राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने तेंलगाना का दौरा किया था, अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को राज्य के दौरे पर पहुंच रहे हैं। राहुल यहां पर ‘तेंलगाना प्रजा गर्जना’ नामक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में राहुल के निशाने पर राज्य सरकार और केंद्र की मोदी सरकार होगी।
राहुल गांधी यहां बेगमपट एयरपोर्ट पर पहुंच कर पहले पूर्व र्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति को माल्यार्पण करेंगे। राहुल गांधी जिस मैदान में रैली को संबोधित करेंगे, उस मैदान का इतिहास काफी खास है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1977 की करारी हार के बाद 1979 में यहां एक रैली को संबोधित किया था और उसके बाद 1980 में उन्हें काफी बड़ी जीत मिली थी और सत्ता में वापसी हुई थी।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope