• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तमिलनाडु से श्रीलंका तक समुद्र के रास्ते तस्करी की कोशिश नाकाम, 60 लाख के बीड़ी पत्ते जब्त

Attempt to Smuggle Bidi Leaves from Tamil Nadu to Sri Lanka via Sea Foiled; Stock Worth ₹60 Lakh Seized - Tittakudi News in Hindi

थूथुकुडी । तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में समुद्र के रास्ते श्रीलंका बीड़ी के पत्ते तस्करी करने की एक बड़ी कोशिश को क्यू ब्रांच पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने तटीय इलाके से लगभग 60 लाख रुपये कीमत के बीड़ी पत्तों से लदी एक लोड वैन को जब्त किया है। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्यू ब्रांच की इंस्पेक्टर विजया अनीता को गुप्त सूचना मिली थी कि तिरुचेंदूर तालुक पुलिस स्टेशन की सीमा में आने वाले वीरपांडियनपट्टिनम इलाके में 'सूर्या टिम्बर डिपो' के उत्तर की तरफ स्थित तटीय क्षेत्र से नाव के जरिए श्रीलंका के लिए बीड़ी के पत्तों की तस्करी की तैयारी चल रही है। इस इनपुट के आधार पर क्यू ब्रांच की टीम ने इलाके में गश्त बढ़ा दी थी। गश्त के दौरान देर रात 2:40 बजे पुलिस को वीरपांडियनपट्टिनम में सूर्या टिम्बर डिपो के उत्तर में समुद्र तट की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध टाटा 407 लोड वैन खड़ी मिली।
पुलिस ने जब वैन की तलाशी ली तो उसमें बीड़ी के पत्तों से भरी लगभग 40 बोरियां लदी हुई थीं। हर बोरी का वजन करीब 35 किलोग्राम बताया जा रहा है। यानी कुल मिलाकर करीब 1400 किलोग्राम बीड़ी पत्ता तस्करी के लिए लाया गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन बोरियों को तट पर खड़ी नाव के जरिए श्रीलंका भेजने की योजना थी।
पुलिस को देखते ही तस्करी में शामिल लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से वैन को जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जब्त किए गए बीड़ी पत्तों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है। नियमानुसार जब्त माल और वाहन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम्स विभाग को सौंपा जाएगा।
वहीं, फरार तस्करों की पहचान के लिए पुलिस वैन के रजिस्ट्रेशन और स्थानीय नेटवर्क के आधार पर जांच कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Attempt to Smuggle Bidi Leaves from Tamil Nadu to Sri Lanka via Sea Foiled; Stock Worth ₹60 Lakh Seized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sri lanka, smuggle bidi, tamil nadu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tittakudi news, tittakudi news in hindi, real time tittakudi city news, real time news, tittakudi news khas khabar, tittakudi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved