मदुरई। तमिलनाडु के मदुरई में ब्लू व्हेल के कारण एक छात्र द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय इस कॉलेज छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। मृतक छात्र के हाथ पर व्हेल का निशान भी मिला है। इस निशान को देखकर मृतक छात्र के परिजनों के होश उड गए। पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक छात्र का नाम विग्नेश है और वह मदुरई के थिरुमंगलम का रहने वाला है। विग्नेश कॉलेज छात्र था। बुधवार शाम को विग्नेश अपने घर में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। वहीं विग्नेश के बांए हाथ पर व्हेल का निशान बना हुआ था और उसके नीचे ब्लेड ब्लू व्हेल लिखा हुआ था। विग्नेश के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
घर से मिला हैरान करने वाला नोट:
विग्नेश के घर से पुलिस को एक नोट भी मिला है। इस नोट में लिखा है कि ब्लू व्हेल एक गेम नहीं है, बल्कि एक खतरा है। साथ ही इसमें लिखा है कि अगर आप एक बार इसमें प्रवेश कर जाएंगे तो आप कभी भी बाहर नहीं निकल सकते। इस नोट को देखकर पुलिस भी हैरान हो गई। वहीं मृतक के दोस्तोंका कहना है कि वह कई दिनों से अकेला रहता था और ब्लू व्हेल गेम में उलझा रहता था।
कोलकाता में सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा ब्लू व्हेल:
मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है, गांधी किसी से माफी नहीं मांगता - राहुल गांधी
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेस में गलत बयानी की और विषय पर कुछ नहीं बोला - भाजपा
पीएम मोदी ने बेंगलुरु में बहुप्रतीक्षित व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन..देखे तस्वीरें
Daily Horoscope