कांचीपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ने अनुच्छेद 356 (राष्ट्रपति शासन) का बार-बार दुरुपयोग किया है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि अगर कोई पार्टी है जिसने अनुच्छेद 356 का बार-बार दुरुपयोग किया है, वह कांग्रेस है। यदि वंशवाद एक नेता को पसंद नहीं करता था तो प्रदेश की सरकार को बर्खास्त कर दिया जाता था। कांग्रेस ने अनुच्छेद 356 का कई बार दुरुप्रयोग किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मोदी ने कहा कि 50 सरकारों को खुद इंदिरा गांधी ने गिरा दिया था। यहां तक कि क्षेत्रीय आकांक्षा के लिए भी डीएमके कांग्रेस की नफरत का शिकार रहा है, लेकिन डीएमके के लिए अवसरवादिता मूल्यों पर हावी रही है। यह बात प्रधानमंत्री मादेी ने यहां एक रैली को सम्बोधित करते हुए कही।
मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर विपक्ष का लापरवाह व्यवहार बहुत अच्छी तरह से जाना जाता है। राजनीति और स्वार्थों से प्रेरित, वे न तो एक मजबूत भारत चाहते हैं और न ही मजबूत सशस्त्र बल।
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर मजबूत क्षेत्रीय नेताओं का अपमान करने का भी आरोप जड़ा। तमिलनाडु के लोग कभी नहीं भूलेंगे कि एक परिवार ने के.कामराज का अपमान कैसे किया। कामराज का अपराध क्या था? उसका अपराध यह था कि वह लोगों के लिए और लोकतंत्र के लिए बोलता था। उन्होंने एक परिवार के भ्रष्ट और तानाशाह जैसी प्रथाओं को चुनौती दी। इसके कारण उनका बार-बार अपमान किया गया।
राहुल गांधी ने कहा-दुनिया में ऐसी शक्ति नहीं है जो हिंदुस्तान के संविधान को बदल सके
भाजपा के गोदाम में देश के सब भ्रष्टाचारी : अखिलेश यादव
नीतीश कुमार ने किया लालू यादव पर हमला, कहा- इतना ज्यादा बाल-बच्चा पैदा नहीं करना चाहिए...
Daily Horoscope