• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

VHP की रथयात्रा का तमिलनाडु में विरोध, 40 से ज्यादा प्रदर्शनकारी अरेस्ट

चेन्नई। द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (डीएमके) और कई मुस्लिम संगठनों के विरोध के बावजूद विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की राम राज्य रथयात्रा ने तमिलनाडु पहुंच गई है। वीएचपी की रथयात्रा के मंगलवार को तमिलनाडु में प्रवेश करने के साथ ही कई जगह से विरोध की खबरें आ रही है। विरोध के चलते पुलिस ने कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है। कुछ लोगों द्वारा यात्रा के विरोध में प्रदर्शन की घोषणा के चलते तिरुनेल्वेली में 23 मार्च तक के लिए धारा-144 लगा दी गई है। जिले के एसपी डॉ. अरुण शक्तिकुमार ने कहा, हमने धारा-144 के तहत निषेधात्मक आदेश जारी कर दिया है। रथयात्रा को प्रशासन की अनुमति मिली है। ऐसे में यात्रा में व्यवधान पहुंचाने वाले के खिलाफ ऐक्शन लिया जाएगा। अब तक 44 प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इधर, डीएमके के वर्किंग अध्यक्ष एमके स्टालिन ने विधानसभा में यात्रा का विरोध करते हुए कहा कि इस यात्रा से सांप्रदायिक सौहाद्र्र बिगड़ेगा और शांति को खतरा पहुंचेगा। स्टालिन और डीएमके के विधायकों ने विधानसभा में नारेबाजी की और सदन से वॉकआउट किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-VHP Rath Yatra: Tamil Nadu tense, Section 144 imposed in Tirunelveli
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vhp rath yatra, tamil nadu, vishwa hindu parishad, vhp, ram rajiya ratha yatra, tirunelveli district, chennai, dmk working president, mk stalin, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chennai news, chennai news in hindi, real time chennai city news, real time news, chennai news khas khabar, chennai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved