• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नया व्यक्ति नियुक्त करने के लिए मंदिर के पुजारी को सेवा से नहीं हटाया गया: स्टालिन

Temple priest not removed from service to appoint new person: Stalin - Chennai News in Hindi

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि हिंदू मंदिरों में किसी भी पुजारी/अर्चकरों को उनकी सेवा से नहीं हटाया गया है और उनकी जगह किसी की नियुक्ति नहीं की गई। विधानसभा में बोलते हुए स्टालिन ने कहा कि सरकार उस कानून को लागू कर रही है, जिसके तहत प्रशिक्षित लोगों को राज्य के हिंदू मंदिरों में पुजारी के रूप में नियुक्त किया जाता है। स्टालिन ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सोशल मीडिया में सरकार के फैसले को बदनाम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी अन्य व्यक्ति को नियुक्त करने के लिए किसी को भी उनके काम से नहीं हटाया गया है।
उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई घटना होती है तो सरकार कार्रवाई करेगी।
दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के नेतृत्व वाली द्रमुक सरकार एक कानून लेकर आई थी, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति अपनी जाति का हो, राज्य द्वारा संचालित पाठ्यक्रम से गुजरने के बाद हिंदू मंदिर का पुजारी बन सकता है।
मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया। शीर्ष अदालत ने 2015 में तमिलनाडु सरकार के कानून को बरकरार रखा।
स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक सरकार ने हाल ही में चार दलितों सहित 24 गैर-ब्राह्मण पुजारियों को नियुक्ति के आदेश दिए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Temple priest not removed from service to appoint new person: Stalin
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister mk stalin, new person appointed, temple priest, not removed from service, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chennai news, chennai news in hindi, real time chennai city news, real time news, chennai news khas khabar, chennai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved