• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तमिलनाडु: एमके स्टालिन सरकार चुनावों से पहले अंतरिम बजट में महिलाओं के लिए कर सकती है बड़ी घोषणा

Tamil Nadu: MK Stalin Government May Make Major Announcements for Women in Interim Budget Before Elections - Chennai News in Hindi

चेन्नई । आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की एमके स्टालिन सरकार अपने अंतरिम बजट में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा कर सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीएम स्टालिन 5 फरवरी को तमिलनाडु कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें 2026-27 वित्तीय वर्ष के लिए अंतरिम आम बजट को मंजूरी दी जाएगी। तमिलनाडु विधानसभा का बजट सत्र फरवरी के दूसरे हफ्ते में पेश किया जा सकता है। यह 16वीं विधानसभा का आखिरी सत्र भी होगा, क्योंकि अगले कुछ महीनों में राज्य में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। ऐसे में सरकार परंपरा के अनुसार 2026-27 के लिए सिर्फ अंतरिम बजट पेश करेगी। पूरा बजट अगली सरकार पेश करेगी। संभावनाएं हैं कि एमके स्टालिन सरकार चुनावों से पहले मतदाताओं का समर्थन और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकती है।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना ​​है कि डीएमके सरकार की सबसे प्रमुख पहलों में से एक 'कलैगनार मगलीर उरिमाई थोगई थिट्टम' ​​पर अधिक फोकस किया जा सकता है। यह घर की महिला मुखियाओं के लिए मासिक नकद सहायता देने की योजना है।
उम्मीद लगाई जा रही है कि सरकार सहायता राशि को बढ़ा सकती है। इसके अलावा, पात्रता का दायरा बढ़ा या महिला मतदाताओं के लिए अतिरिक्त लाभ भी शुरू कर सकती है।
सूत्रों ने यह भी संकेत दिया कि सरकार की पहल 'उंगा कनवा सोलुंगा' (अपने सपने साझा करें) के माध्यम से मांगे गए जनता के फीडबैक और सुझावों का विधानसभा सत्र के दौरान की जाने वाली घोषणाओं पर असर पड़ने की संभावना है। पूरे राज्य में किए गए इस सर्वे में शासन की प्राथमिकताओं, कल्याणकारी जरूरतों और विकास लक्ष्यों पर जनता की राय मांगी गई थी।
गौरतलब है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके के सामने सत्ता को बरकरार रखने की चुनौती है। इस बार एआईएडीएमके-भाजपा गठबंधन और अभिनेता विजय की तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) पार्टियां डीएमके को कड़ी चुनौती दे रही हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tamil Nadu: MK Stalin Government May Make Major Announcements for Women in Interim Budget Before Elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tamil nadu, mk stalin government, mk stalin, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chennai news, chennai news in hindi, real time chennai city news, real time news, chennai news khas khabar, chennai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved