• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तमिलनाडु : छात्रों के यूके वीजा संकट पर कनिमोझी ने विदेश मंत्री जयशंकर को लिखा पत्र

Tamil Nadu: Kanimozhi writes to External Affairs Minister Jaishankar on students UK visa crisis - Chennai News in Hindi

नई दिल्ली । डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र लिखकर तमिलनाडु सरकार की अन्नल अंबेडकर ओवरसीज हायर एजुकेशन स्कॉलरशिप योजना के तहत चयनित छात्रों को यूके छात्र वीजा प्राप्त करने में आ रही परेशानियों के समाधान के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। कनिमोझी ने अपने पत्र में बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान इस योजना के तहत 300 से अधिक छात्रों का चयन विदेश की प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए किया गया है। हालांकि, यूके वीजा और इमिग्रेशन द्वारा 17 अप्रैल 2026 से लागू किए गए नए नियमों के बाद तमिलनाडु सरकार द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता को वीजा प्रक्रिया में मान्यता नहीं मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि चयनित छात्रों को जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रायोजन (स्पॉन्सरशिप) पत्र जारी कर दिए गए थे लेकिन वीजा से जुड़ा मुद्दा अब तक सुलझ नहीं पाया है। संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाए जाने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है।
डीएमके सांसद ने चिंता जताते हुए कहा कि कई विश्वविद्यालयों में प्रवेश और नामांकन की अंतिम तिथि अगस्त और सितंबर में हैं। ऐसे में यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो छात्रों को अपनी मेहनत से प्राप्त प्रवेश और महत्वपूर्ण शैक्षणिक अवसर गंवाने पड़ सकते हैं जबकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।
कनिमोझी ने विदेश मंत्रालय और अन्य संबंधित एजेंसियों से अनुरोध किया कि वे ब्रिटिश सरकार तथा यूके वीजा एंड इमिग्रेशन विभाग के साथ तत्काल समन्वय स्थापित करें। साथ ही, तमिलनाडु सरकार की ओर से दिए जाने वाले प्रायोजन की स्वीकृति को लेकर स्पष्टता हासिल करें, ताकि किसी भी छात्र को प्रशासनिक या प्रक्रियागत अड़चनों के कारण विदेश में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर न खोना पड़े।
अपने पत्र के अंत में उन्होंने कहा कि यह मामला मंत्रालय के विचारार्थ प्रस्तुत किया जा रहा है और छात्रों के हित में उचित कार्रवाई की अपेक्षा की जाती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tamil Nadu: Kanimozhi writes to External Affairs Minister Jaishankar on students UK visa crisis
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tamil nadu, kanimozhi, external affairs minister jaishankar, uk visa crisis, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chennai news, chennai news in hindi, real time chennai city news, real time news, chennai news khas khabar, chennai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved