• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 13 मछुआरों को किया गिरफ्तार

Sri Lankan Navy arrests 13 fishermen from Tamil Nadu - Chennai News in Hindi

चेन्नई । श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 13 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। उसने आरोप लगाया है कि वे श्रीलंका के समुद्री जल क्षेत्र में अवैध रूप से घुस गए थे।
श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में दो मछुआरे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें श्रीलंका के जाफना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात करीब 10 बजे तमिलनाडु के कोडियाकराई के पास स्थित कराईकल के 20 से अधिक मछुआरे एक मोटरबोट में मछली पकड़ रहे थे। उन्हें श्रीलंकाई नौसेना की दो गश्ती नौकाओं ने घेर लिया। इस दौरान मछुवारे भाग गए, लेकिन एक मोटरबोट श्रीलंकाई नौसेना के हाथ लगा।

कराईकल के क्लिंजल मेडु गांव के आनंदवेल की नाव में 13 मछुआरे सवार थे, जिनके नाम मणिकावेल, दिनेश, कार्तिकेयन, सेंथामिज, मैविलिनथन, वेत्रिवेल, नवाथ, राजेंद्रन, रामकी, शशिकुमार, नंदकुमार, बाबू और कुमारन हैं।

इसके अलावा नवाथ, राजेंद्रन, रामकी, शशिकुमार, नंदकुमार, बाबू और कुमारन, जो नगाई और मयिलादुथुराई से हैं।

श्रीलंकाई नौसेना को दावा था कि मछुआरे मुलातिवु जल क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे जो श्रीलंका की समुद्री सीमा में है। जब मछुआरे घबराकर भागने लगे, तो उन पर गोली चलाई गई।

श्रीलंकाई नौसेना ने बंदूक की नोंक पर नाव में सवार सभी 13 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि गोलीबारी में दो मछुआरे गंभीर रूप से घायल हो गए।

रिपोर्टों के अनुसार, घायल मछुआरों को जाफना टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। मछुआरों की मोटर बोट भी जब्त कर ली गई है और अन्य मछुआरों को श्रीलंकाई तटरक्षक शिविर में ले जाया गया। मछुआरों को मंगलवार को त्रिंकोमाली अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है।

इस बीच, मछुआरों पर गोली चलाने और उन्हें नाव सहित गिरफ्तार करने की घटना ने क्लिंजल मेडु गांव में खलबली मचा दी है। महिलाओं ने इकट्ठा होकर मछुआरों पर गोली चलाने की निंदा की और आंसू बहाते हुए केंद्र और राज्य सरकारों से मछुआरों और उनकी नाव को रिहा करने का अनुरोध किया।

महिलाओं ने कहा कि मछुआरे मछली पकड़ने गए थे, उन्हें आतंकवादियों की तरह क्यों गोली मारी गई? मछुआरे चिल्ला रहे थे।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sri Lankan Navy arrests 13 fishermen from Tamil Nadu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sri lankan navy, tamil nadu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chennai news, chennai news in hindi, real time chennai city news, real time news, chennai news khas khabar, chennai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved