• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चेन्नई में सेक्स रैकेट : दो महिलाओं को छुड़ाया गया, सैलून मालिक गिरफ्तार

Sex racket in Chennai: Two women rescued, salon owner arrested - Chennai News in Hindi

चेन्नई। चेन्नई के एक ब्यूटी सैलून से दो महिलाओं को छुड़ाया गया है। सैलून में देह व्यापार का रैकेट चलाया जा रहा था और इस सिलसिले में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सैलून के मालिक 33 वर्षीय मुनियांडी के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर युवतियों को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया था। अन्ना नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि एक ब्यूटी सैलून के वेश्यावृत्ति में शामिल होने की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसके दौरान दो महिलाओं ने पुलिस के सामने बयान दिया कि मुनियांडी द्वारा उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया जा रहा है। मुनियांडी को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ग्रेटर चेन्नई पुलिस के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस जल्द ही शहर में ब्यूटी पार्लर और ऐसे अन्य संस्थानों की तलाशी लेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोई अन्य ब्यूटी पार्लर या स्पा किसी अवैध गतिविधियों में शामिल तो नहीं है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sex racket in Chennai: Two women rescued, salon owner arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chennai, sex, sex racket in chennai, women, salon, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chennai news, chennai news in hindi, real time chennai city news, real time news, chennai news khas khabar, chennai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved