• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वित्त मंत्री के कथित ऑडियो टेप लीक के पीछे ओछी राजनीति: स्टालिन

Petty politics behind FMs alleged audio tape leak: Stalin - Chennai News in Hindi

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने आरोप लगाया है कि वित्त मंत्री पी.टी.आर. त्यागराजन के कथित ऑडियो टेप लीक के लिए ओछी राजनीति जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पीटीआर स्वयं इस पर दो बार स्पष्टीकरण दे चुके हैं। अब उन्हें इस पर और बात करने तथा किसी का प्रचार करने की जरूरत नहीं है। स्टालिन ने कहा, पीटीआर ने खुद दो बार स्पष्टीकरण दिया है। अब मैं इस पर और बात करके ओछी राजनीति में शामिल लोगों का प्रचार नहीं करना चाहता। वित्त मंत्री त्यागराजन ने सोमवार को मुख्यमंत्री के अलवरपेट स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की थी। वित्त मंत्री का कथित ऑडियो टेप सामने आने के बाद इस मुलाकात से द्रमुक के शीर्ष नेता और पीटीआर के बीच बना तनाव कुछ कम हुआ है।
उनका कथित ऑडियो टेप सामने आने के बाद पीटीआर ने 26 अप्रैल को ट्वीटर पर एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि टेक्न ोलॉजी का इस्तेमाल कर यह फर्जी ऑडियो टेप तैयार किया गया है। उन्होंने कहा था कि तमिलनाडु में द्रविड़ मॉडल की सरकार के काम में बाधा डालने की ओछी रणनीति के तहत यह प्रयास किया गया है।
द्रमुक के प्रवक्ता टी.के.एस. इलांगोवन ने सोमवार को मीडिया को बताया कि यह पीटीआर पर निजी हमला है और इसलिए पार्टी अदालत में नहीं जाएगी। पीटीआर चाहें तो वे अदालत में केस कर सकते हैं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Petty politics behind FMs alleged audio tape leak: Stalin
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chennai, tamil nadu, mk stalin, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chennai news, chennai news in hindi, real time chennai city news, real time news, chennai news khas khabar, chennai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved