• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिहान हुसैनी के निधन पर पवन कल्याण ने जताया शोक, सुनाया अभिनेता से जुड़ा किस्सा

Pawan Kalyan expressed grief over the death of Shihan Hussaini, told an anecdote related to the actor - Chennai News in Hindi

चेन्नई । मशहूर मार्शल आर्ट विशेषज्ञ, प्रशिक्षक, अभिनेता शिहान हुसैनी के निधन पर अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कल्याण ने कहा कि कराटे विशेषज्ञ के निधन की खबर सुनकर उन्हें दुख हुआ। तमिल में दिए गए एक बयान में पवन कल्याण ने कहा कि उन्हें चार दिन पहले ही दिग्गज मार्शल कलाकार की बिगड़ती सेहत के बारे में पता चला था और उन्होंने 29 मार्च को चेन्नई में उनसे मिलने की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा, "मैं लोकप्रिय मार्शल आर्ट और तीरंदाजी प्रशिक्षक शिहान हुसैनी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। मैंने उनसे कराटे की ट्रेनिंग ली थी। मुझे सेल्फ डिफेंस शिक्षक की बिगड़ती सेहत के बारे में चार दिन पहले ही पता चला।"
पवन कल्याण ने कहा कि उन्होंने चेन्नई में अपने करीबी दोस्तों से पूछताछ की थी और उन्हें बताया था कि अगर शिहान हुसैनी को अच्छे इलाज के लिए विदेश भेजने की जरूरत पड़ी, तो वे इसकी व्यवस्था करेंगे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा, “29 मार्च को हुसैनी से मिलने चेन्नई जाने की योजना बनाई थी। हालांकि, इससे पहले ही उनका निधन हो गया। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।"
पवन कल्याण ने कहा कि हुसैनी ने उन्हें सख्त नियमों के साथ कराटे सिखाया था। वे अपने शिक्षक की हर बात का सौ फीसदी पालन करते थे।
उन्होंने कहा, "शुरू में वह मुझे कराटे सिखाने के लिए राजी नहीं हुए। उन्होंने कहा था कि वह अब किसी को नहीं सिखाते। लेकिन बार-बार अनुरोध करने के बाद वह मान गए। मैं सुबह जल्दी जाता और शाम तक कराटे सीखता ताकि मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट हासिल कर सकूं। मैंने जो कुछ भी सीखा, उससे मुझे फिल्म 'थम्मुडु' में अपनी भूमिका निभाने में काफी मदद मिली।"
पवन कल्याण ने कहा कि हुसैनी से प्रशिक्षित तीन हजार से अधिक लोगों को ब्लैक बेल्ट मिल चुका है। उन्होंने दिवंगत मार्शल आर्ट विशेषज्ञ को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने तमिलनाडु में तीरंदाजी के खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रयास किए।
कल्याण ने कहा, “अपनी आत्मरक्षा और तीरंदाजी कौशल के अलावा, वह एक प्रशिक्षित संगीतकार, एक अच्छे कलाकार और मूर्तिकार भी थे। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने मृत्यु के बाद अपने शरीर को एक मेडिकल कॉलेज को दान करने की घोषणा की थी, जो उनकी नेकदिली को दिखाता है। शिहान हुसैनी के परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”
प्रसिद्ध तमिल अभिनेता और कराटे प्रशिक्षक शिहान हुसैनी का मंगलवार सुबह चेन्नई में निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे।
हुसैनी, जो कुछ समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे, कराटे विशेषज्ञ के रूप में अपने कौशल और तमिलनाडु में तीरंदाजी के खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध हैं। वह अभिनेता कमल हासन, रजनीकांत समेत कई सितारों के साथ फिल्म में काम कर चुके हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pawan Kalyan expressed grief over the death of Shihan Hussaini, told an anecdote related to the actor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shihan hussaini, pawan kalyan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chennai news, chennai news in hindi, real time chennai city news, real time news, chennai news khas khabar, chennai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved