चेन्नई। तमिल फिल्म अभिनेता कमल हासन पद्मावती में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं दीपिका पादुकोण के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने कहा है कि दीपिका की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाए। उन्होंने हालिया विवादों के संदर्भ में उत्सवधर्मी भारत से उठ खडे होने का आह्वान किया। कमल हासन ने ट्वीट किया कि मुझे चाहिए कि दीपिका का सिर..सुरक्षित रहे। उनके शरीर से अधिक इसका सम्मान किया जाए। इससे भी ज्यादा उनकी स्वतंत्रता का सम्मान किया जाए। कई समुदायों ने मेरी फिल्मों का विरोध किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
किसी भी बहस में अतिवाद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जागो उत्सवधर्मी भारत। सोचने का समय है। हमने बहुत कुछ कहा, भारत मां की सुनो। पद्मावती फिल्म के विरोध में भाजपा नेता ने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण का सिर काट कर लाने वाले को दस करोड़ का इनाम देने का ऐलान किया था।
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बज गया - मोदी
भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने पूछा, क्या राहुल के लिए अलग कानून बने
Daily Horoscope