• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पृथ्वी की निगरानी करने वाला हायसिस उपग्रह सफलतापूर्वक स्थापित

चेन्नई। भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) ने गुरुवार को पृथ्वी की निगरानी करने वाले देश के हाइपर स्पेक्ट्रल इमेजिंग उपग्रह (हायसिस) को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया। पीएसएलवी-सीए (कोर अलोन) संस्करण ने एक भारतीय व आठ देशों के 30 छोटे उपग्रहों के साथ श्रीहरिकोटा से उड़ान भरी थी। रॉकेट मिशन का उल्लेखनीय पहलू उपग्रहों को दो अलग-अलग कक्षाओं में स्थापित करना है जिसमें से एक उपग्रह ऊपरी कक्षा और अन्य निचली कक्षा में स्थापित किए जाने थे। भारतीय उपग्रह हायसिस अपनी निर्धारित कक्षा में स्थापित हो चुका है और बाकी अन्य भी जल्द ही एक निचली कक्षा में स्थापित कर दिए जाएंगे।
हायसिस का प्राथमिक लक्ष्य विद्युत चुंबकीय स्पेक्ट्रम के इंफ्रारेड और शॉर्ट वेव इंफ्रारेड फील्ड में पृथ्वी की सतह का अध्ययन करना है। इसके साथ ही इसके रणनीतिक उद्देश्य भी हैं।
44.4 मीटर लंबे और 230 टन वजनी पीएसएलवी-सीए (कोर अलोन) संस्करण ने सुबह 9.58 बजे प्रक्षेपण स्थल से उड़ान भरी।
उड़ान के बाद 16 मिनट में रॉकेट के चौथे चरण को बंद कर दिया गया और इसके एक मिनट बाद ही भारतीय उपग्रह हायसिस निर्धारित कक्षा 636 किमी घ्रुवीय सूर्य समन्वय कक्ष (एसएसओ) में स्थापित हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major successes for ISRO, Launch of 31 satellites successfully
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: great success to isro, launch, 31 satellites successfully, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chennai news, chennai news in hindi, real time chennai city news, real time news, chennai news khas khabar, chennai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved