• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मदुरै ट्रेन हादसा : स्टालिन ने पीड़ित परिवारों के लिए 3-3 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की

Madurai train accident: Stalin announces Rs 3 lakh each for the families of the victims - Chennai News in Hindi

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शनिवार को मदुरै में ट्रेन में आग लगने की दुर्घटना में मारे गए नौ यात्रियों के परिवारों को 3-3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने एक बयान में कहा कि उन्होंने मदुरै के सरकारी राजाजी सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों के लिए सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित किया है। सीएम स्टालिन ने तमिलनाडु के वाणिज्यिक कर, पंजीकरण मंत्री पी. मूर्ति को मदुरै पहुंचने और मृतकों व घायलों के परिवारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डेप्यूटेड किया है।
भारतीय रेलवे ने भी मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश से तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक यात्री ट्रेन से जुड़े एक निजी कोच में शनिवार सुबह आग लग गई, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई।
सरकारी राजाजी मेमोरियल अस्पताल में 20 लोग भर्ती हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madurai train accident: Stalin announces Rs 3 lakh each for the families of the victims
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chennai, tamil nadu, chief minister mk stalin madurai train accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chennai news, chennai news in hindi, real time chennai city news, real time news, chennai news khas khabar, chennai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved