- चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग में अब महज ढाई घंटे से भी कम का समय
बाकी है। इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी कि चंद्रयान 2 में लिक्विड ऑक्सीजन
की फिलिंग शुरू कर दी है।
अब तक का सबसे शक्तिशाली लॉन्चर...
GSLV
Mk-III भारत का अब तक का सबसे शक्तिशाली लॉन्चर है। इसे पूरी तरह से देश
में ही बनाया गया है। तीन स्टेज का यह रॉकेट 4 हजार किलो के उपग्रह को
35,786 किमी से लेकर 42,164 किमी की ऊंचाई पर स्थित जियोसिनक्रोनस ऑर्बिट
में पहुंचा सकता है। 10 हजार किलो के उपग्रह को 160 से 2000 किमी की लो
अर्थ ऑर्बिट में पंहुचा सकता है। इस रॉकेट के माध्यम से 5 जून 2017 को
जीसेट-19 और 14 नवंबर 2018 को जीसेट-29 का सफल प्रक्षेपण किया गया है। ऐसी
उम्मीद है कि इसरो के मानव मिशन गगनयान को इसी रॉकेट के अत्याधुनिक अवतार
से भेजा जाएगा।
मतदाता मोबाइल एप पर देख सकेंगे बूथ पर लाइन में खड़े लोगों की संख्या, देखें और क्या-क्या है खास...
पाकिस्तान भूखा मर रहा, भारत 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहा- सीएम योगी
राहुल गांधी ने हिंदू विरोधी भावनाओं को भड़काया- भाजपा
Daily Horoscope