• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

Chandrayaan 2 launch : चांद पर चला चंद्रयान-2, ISRO ने फिर रच दिया इतिहास

चेन्नई। भारत का चांद पर जाने वाले चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) को ले जाने वाले जियोसिंक्रोनाइज सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल - मार्क तृतीय (जीएसएलवी - एमके तृतीय) को यहां स्थित प्रक्षेपण स्थल से सोमवार को नियत समय अपराह्न 2.43 बजे सफल प्रक्षेपण हो गया।
चंद्रयान-2 अभी शुरुआती दौर में हैं। ISRO की तरफ से कहा गया है कि अभी रॉकेट की गति बिल्कुल सामान्य है यानी अभी ये यान इसरो की प्लानिंग के हिसाब से ही चल रहा है। चंद्रयान-2 48 दिनों के बाद चांद पर पहुंच जाएगा। चांद और पृथ्वी के बीच की दूरी 3, 84, 000 किलोमीटर है।
इसरो चीफ के सिवन ने बताया कि जीएसलवी मार्क-3 के जरिए चंद्रयान-2 की सफलता पूर्वक लॉन्चिंग हुई। चांद की तरफ भारत की ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत हुई। हमने चंद्रयान-2 की तकनीकी दिक्कत दूर कर इस मिशन को अंतरिक्ष में भेजा। हमारी सोच से भी बहुत अच्छी लॉन्चिंग हुई है। हमने तकनीकी दिक्कत की जांच कर तुरंत इसे दूर किया था। टीम इसरो के इंजिनियर, टेक्निकल स्टाफ की कठोर मेहनत से ही हम यहां पहुंचे हैं। टीम इसरो ने अपना घर-परिवार छोड़कर पिछले 7 दिनों में चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के लिए दिन-रात एक कर दिया।यह तीन सैटलाइट मिशन है। लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर उतरेंगे।

Live Updates...

-चंद्रयान-2 मिशन के डायरेक्टर ने चंद्रयान-2 के लॉन्च की इजाजत दे दी है अब से कुछ ही देर यानी 2.43 बजे चंद्रयान-2 लॉन्च किया जाएगा।

-चंद्रयान की लॉन्चिंग में अब आधा घंटे से भी कम का वक्त बचा है।
-चंद्रयान की लॉन्चिंग में अब एक घंटे से भी कम का वक्त बचा है।
- चांद और पृथ्वी के बीच 3, 84, 000 किलोमीटर की दूरी है। लैंडर विक्रम 48वें दिन चांद पर पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chandrayaan-2 Launch: ISRO gets ready for second moon mission
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandrayaan-2 launch, isro, moon mission, launch rehearsal, chandrayaan 2 mission, chandrayaan, indian space research organization, moon, bahubali, gslv-mk-3 rocket, चंद्रयान 2 मिशन, चंद्रयान, इसरो, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, चंद्रमा, बाहुबली, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chennai news, chennai news in hindi, real time chennai city news, real time news, chennai news khas khabar, chennai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved