• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दलित मेड से मारपीट का मामला : तमिलनाडु भाजपा नेता ने एससी आयोग को लिखा पत्र

Case of assault on Dalit maid: Tamil Nadu BJP leader writes letter to SC Commission - Chennai News in Hindi

चेन्नई। तमिलनाडु में भाजपा के राज्य सचिव विनोज पी. सेल्वम ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष को पत्र लिखकर 18 साल की दलित लड़की के साथ डीएमके विधायक करुणानिथि के परिवार द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की जांच की मांग की है। विनोज ने एनसीएससी के अध्यक्ष अरुण हलदर को लिखे पत्र में दलित लड़की को हुए आघात के बारे में बताया, जिसने शिकायत की थी कि उसके साथ शारीरिक उत्पीड़न किया गया जिससे उसे मानसिक आघात पहुंचा। पत्र में भाजपा नेता ने कहा कि लड़की ने शिकायत की थी कि जब से उसने चेन्नई के तिरुवन्मियूर में डीएमके विधायक करुणानिथि के बेटे एंटो मथियाप्पन के यहां काम करना शुरू किया, तब से उसे वेतन नहीं मिला।
उन्होंने यह भी कहा कि मथियाप्पन की पत्नी मर्लिन ने उनके साथ शारीरिक उत्पीड़न किया और उन्हें दिन में 16 घंटे से अधिक काम करने के लिए मजबूर किया।
बीजेपी नेता के मुताबिक, लड़की ने कहा कि मेरलिन उससे कहती थी कि वह कुछ नहीं कर पाएगी क्योंकि वे एक बहुत शक्तिशाली राजनीतिक परिवार हैं।
विनोज पी. सेल्वम ने अपनी शिकायत में कहा कि तमिलनाडु पुलिस ने लड़की द्वारा शिकायत दर्ज कराने के डेढ़ दिन बाद केस दर्ज किया, लेकिन उन्हें डर है कि कुछ नहीं होगा क्योंकि डीएमके विधायक प्रभावशाली व्यक्ति हैं।
सेल्वम ने कहा कि दलित लड़की द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद भी अपराधियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
भाजपा नेता ने अपनी शिकायत में एनसीएससी से मामले की जांच करने और उसकी काउंसलिंग करने का अनुरोध किया, और यह भी कहा कि विधायक के परिवार अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर लड़की को गुमराह कर सकता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Case of assault on Dalit maid: Tamil Nadu BJP leader writes letter to SC Commission
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chennai, tamil nadu, bjp, state secretary, vinoj p selvam, national commission for scheduled castes, dmk mla, karunanithi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chennai news, chennai news in hindi, real time chennai city news, real time news, chennai news khas khabar, chennai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved