चेन्नई। हिंदुजा समूह की वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) को पहला लाइट बुलेट प्रूफ वाहन दे दिया है। अशोक लेलैंड के अनुसार, लाइट बुलेट प्रूफ वाहन लॉकहीड मार्टिन के कॉमन व्हीकल नेक्स्ट जनरेशन (सीवीएनजी) का अपनाया हुआ एक वर्जन है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अशोक लेलैंड ने कहा कि वाहन को दोनों कंपनियों के बीच प्रौद्योगिकी समझौते के हस्तांतरण के तहत विकसित किया गया है।
अशोक लेलैंड के सीओओ नितिन सेठ ने एक बयान में कहा, "रक्षा कर्मियों और रसद के लिए हमारा मोबिलिटी सॉल्यूशंस 4 गुणा 4 से 12 गुणा 12 तक है और वे हमारे सशस्त्र बलों में विश्वसनीय भागीदार साबित हुए हैं।"
उन्होंने कहा कि लॉकहीड मार्टिन के साथ कंपनी का संबंध 2014 में शुरू हुआ था और उम्मीद है कि भारत के लिए और अधिक उत्पादों का विकास होगा और सीवीएनजी प्लेटफॉर्म पर निर्यात बाजार का विकास होगा।
कंपनी ने हालांकि इस ऑर्डर के साइज, वैल्यू और वॉल्यूम के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
--आईएएनएस
केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग को लेकर नई याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope