चेन्नई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को फिल्म अभिनेता कमल हासन से राजनीति में आने का आग्रह किया। अभिनेता ने कहा कि जो लोग भी भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, वे उनके संबंधी हैं। केजरीवाल ने चेन्नई में कमल हासन के आवास पर उनसे मुलाकात की। इसके बाद अभिनेता ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री उनसे मिलना चाहते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अभिनेता ने कहा कि जो भी भ्रष्टाचार से लडऩा चाहते हैं, वे सभी उनके संबंधी हैं, और इस नाते केजरीवाल भी उनके संबंधी हैं। केजरीवाल ने कहा कि विभिन्न मुद्दों पर उनके साझा विचार हैं और वे भविष्य में फिर मिलेंगे। आप नेता ने कहा कि देश भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता की समस्याओं का सामना कर रहा है।
महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, देवेंद्र फडणवीस बने डिप्टी सीएम, देखें तस्वीरें
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने खेला बड़ा दांव, बढ़ गई उद्धव ठाकरे की मुश्किलें, जानिए कैसे ?
3.59 करोड़ लोग चूल्हा फूंकने को मजबूर, इतने नकली आंसू कैसे बहा लेते हैं प्रधानमंत्री जी? : राहुल गांधी
Daily Horoscope