• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

द्रमुक पदाधिकारी की हत्या में गिरफ्तार 13 लोगों में अन्नाद्रमुक का नेता भी

AIADMK leader among 13 people arrested in murder of DMK official - Chennai News in Hindi

चेन्नई। द्रमुक के एक स्थानीय नेता की हत्या के मामले में अन्नाद्रमुक के एक स्थानीय पदाधिकारी समेत कम से कम 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। तमिलनाडु के मदुरै जिले के एमके पुरम इलाके में 27 जनवरी को द्रमुक के स्थानीय नेता थिरुमुगम (45) की हत्या कर दी गई थी। वह जिले के वार्ड 77 से द्रमुक के सचिव थे। पुलिस ने कहा कि पांच सदस्यीय गिरोह ने थिरुमुगम की उस समय हत्या कर दी जब वह मदुरै के एमके पुरम में अपने घर के सामने बैठे थे।
पुलिस ने स्थानीय अन्नाद्रमुक नेता थावकुमार को गिरफ्तार कर लिया, जो मृतक थिरुमुगम का करीबी रिश्तेदार भी है।
हालांकि थिरुमुगम की हत्या के पीछे व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता मानी जा रही है, मदुरै पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि वे हत्या में राजनीतिक पहलू से इनकार नहीं कर रहे हैं।
गौरतलब है कि दक्षिण तमिलनाडु के जिले मदुरै, थेनी और तिरुनेलवेली बेहद संवेदनशील इलाके हैं और यहां हत्याओं के बाद जवाबी हत्याएं होती रहती हैं।
थावकुमार और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मदुरै जिला पुलिस हाई अलर्ट पर है और इलाके में पुलिस की एक मजबूत टुकड़ी तैनात की गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-AIADMK leader among 13 people arrested in murder of DMK official
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chennai, dmk, leader, murder, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chennai news, chennai news in hindi, real time chennai city news, real time news, chennai news khas khabar, chennai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved