चैन्नई। 14 वर्षीय चार लड़कों ने कुछ दिन पहले अपनी 'सहपाठी' के साथ रेप करने की कोशिश की जिसके बाद इन पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इन सभी को चेन्नई के केली में एक सुधार केंद्र में भेजा गया है। पुलिस ने कहा है कि हालांकि पीड़िता के साथ यौन संबंध नहीं हुआ। लेकिन लड़के काफी अश्लील फिल्में देखते थे, और इन लड़कों ने अपने सहपाठी पर यही करने की कोशिश की। ये लड़के अपनी सहपाठी के घर पर जाकर साथ पढ़ाई करते थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ये घटना कुछ दिन पहले हुई लेकिन इसका पता तब चला जब लड़की की छोटी बहन ने इसकी सूचना अपनी मां को दी। लड़की ने कहा कि एक दिन जब माता-पिता दोनों ऑफिस गए थे, तो लड़के घर आए थे और छोटी बहन को बाहर जाकर खेलने के लिए कहा कि उन्हें पढ़ाई करनी है।
लड़की ने मां को बताया कि कुछ देर बाद जब वह वापस आई तो जिस कमरे में उसकी बहन और उसके सहपाठी थे, उसका दरवाजा बंद था, लेकिन कुंडी नहीं लगी थी। छोटी बहन अंदर गई और अपनी बहन को बिना कपड़ों में देखा। इसके बाद बड़ी बहन ने छोटी बहन को मुंह बंद रखने को कहा।
हालांकि पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों बाद जब दोनो बहनों में कहासुनी हो गई और छोटी बहन ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी तो बुधवार को रोयापुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने केस की छानबीन के बाद लड़कों पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सुधार केंद्र भेज दिया।
साथ ही किशोरी को काउंसलिंग के लिए पुनर्वास केंद्र भेजा गया।
मेडिकल डॉक्टर से सामाजिक कार्यकर्ता बनी एम.आर. मयंगना ने आईएएनएस से कहा, "माता-पिता को बच्चों पर नजर रखनी चाहिए कि वे क्या देख रहे हैं, किससे मिल रहे हैं, और उनके बीच क्या हो रहा है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने कहा कि लड़के नियमित रूप से अश्लील फिल्में देख रहे थे और इन लड़कों के माता-पिता को ऐसी चीजों को रोकने के लिए उन पर नजर रखनी चाहिए थी। यह देखना होगा कि क्या लड़की पहले भी यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थी और क्या इसमें चार लड़कों के अलावा कोई और शामिल था।"
--आईएएनएस
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope