गंगटोक। सेना प्रमुख बिपिन रावत सिक्किम में सीमा पर भारतीय तथा चीनी
सैनिकों के बीच गतिरोध के बीच सुरक्षा हालात का जायजा लेने के लिए गुरुवार
को यहां पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, सेना प्रमुख सुरक्षा हालात का जायजा
लेंगे और सीमाई इलाकों का दौरा कर सकते हैं। सिक्किम सेक्टर में चीन की
पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा
(एलएसी) का उल्लंघन किया है और डोका ला क्षेत्र के लालटेन इलाके में इस
महीने की शुरुआत में भारत के दो अस्थायी बंकरों को नष्ट कर दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चीन
के रक्षा मंत्रालय ने सीमा पर झड़प की पुष्टि की, लेकिन उसने अपने क्षेत्र
में सडक़ निर्माण कार्य को रोकने के लिए भारतीय सैनिकों पर सीमा के उल्लंघन
का आरोप लगाया। इस घटना पर रक्षा मंत्रालय तथा सेना ने अभी तक कोई टिप्पणी
नहीं की है। डोका ला चुंबी घाटी में स्थित है और जिस इलाके में घुसपैठ हुई
है वह पूर्वोत्तर भारत को जोडऩे वाले रेल तथा सडक़ गलियारे से ज्यादा दूर
नहीं है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope