• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 10

हमें चुनौतियां चुनने और स्वीकार करने की है आदत : मोदी

उदयपुर से सत्येंद्र शुक्ला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमें चुनौतियों को चुनने की आदत है, साथ ही चुनौतियों को स्वीकार करने की आदत है। चुनौतियों को मंजिल तक ले जाने का माद्दा भी हम रखते हैं। उदयपुर के खेल गांव में 15,100 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण और भूमि पूजन करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि यह राजस्थान के इतिहास में अद्भुत घटना है कि एक साथ इतने करोड़ों रुपयों की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सड़कें पैसा उगलने की ताकत रखती हैं।यह काले रंग का रोड विकास की रोशनी भरने का काम करते हैं। उन्होंने कोटा के हैंगिंग ब्रिज की लेटलतीफी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 11 साल बाद इस हैंगिंग ब्रिज का लोकार्पण हुआ है। 11 साल लग गए 300 करोड़ की परियोजना को पूरा होने में, जबकि वर्ष 2014 में केंद्र में बीजेपी की सरकार आई, तो राजस्थान से जुड़ी 5600 करोड़ की सड़क परियोजनाएं अब तक पूरी हो चुकी हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि अब आपको पता चल गया होगा कि सरकार कौन सी होती है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के लंबित होने से उसकी लागत बढ़ती है और काम अटकने के कारण विकास भी रुकता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कभी भी राजनीति की रोटियां सेंकने का काम नहीं करती है और इन परियोजनाओं के लोकार्पण और भूमि पूजन से राजस्थान का कायापलट होकर रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि देश के विकास में इन्फ्राक्ट्र्चर का बहुत योगदान होता है। अगर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है तो अपनी व्यवस्थाओं में सुधार लाना होगा। पीएम मोदी ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि कितनी बुराइयां छोड़कर लोग गए हैं। अगर कोई ढीला ढाला इंसान होता तो शायद देखकर डर जाता, लेकिन हम अलग मिट्टी के बने हैं। उन्होंने कहा कि गड्ढे में पड़ी योजनाओं को बाहर निकालने में काफी वक्त लग रहा है।
राजस्थान के टूरिज्म की तारीफ

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-We have a habit of choosing and accepting challenges: Modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: we have a habit of choosing and accepting challenges, prime minister narendra modi, prime minister modi, pm modi, prime minister narendra modi in khel gaon, prime minister narendra modi in udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved