• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर जिले के लाडिया खेड़ा गांव में तेंदुए के हमले में ग्रामीण जख्मी

Villager injured in leopard attack in Ladiya Kheda village of Udaipur district - Udaipur News in Hindi

- शौच करके लौट रहा था, मुंह और पीठ पर मारा झपट्टा उदयपुर । जिले के कुराबड़ पंचायत समिति क्षेत्र के लाडिया खेड़ा गांव में सोमवार सुबह एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के दो बार किए हमले में वह जख्मी हो गया और उसके मुंह तथ पीठ पर गहरे जख्म हो गए। मिली जानकारी के अनुसार भैंसड़ा खुर्द ग्राम पंचायत के लाड़ियाखेड़ा गांव के रहने वाला 46 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र शोभाजी गमेती सोमवार सुबह खुले में शौच करके लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक आए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के पहले हमले में चेहरे तथा दूसरे हमले में पीठ पर जख्म हो गए।
लक्ष्मण के चीखने पर दौड़कर आए ग्रामीणों को देखते हुए तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही सरपंच जगदीश मीणा मौके पर पहुंचे। जबकि घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। उन्होंने एम्बुलेंस के जरिए घायल को उदयपुर के एमबी अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार जारी है।
पिंजरा लगाने की मांग
सरपंच जगदीश मीणा ने घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी तथा गांव में पिंजरा लगाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पहले भी तेंदुए की सक्रियता देखी गई। पूर्व में भी उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाने का आग्रह किया था। ग्रामीण दौड़कर नहीं आते तो तेंदुआ उसका शिकार बना लेता।
तीन दिन पहले पड़ोस गांव में युवक पर किया था हमला
सरपंच जगदीश मीणा ने यह भी बताया कि क्षेत्र के रायजी का गुड़ा गांव में तीन दिन पहले एक तेंदुए ने नउवा गांव के 35 वर्षीय युवक नाथूलाल पुत्र लोगर गमेती पर हमला कर दिया था। तब वह सुबह सात बजे अपने घर के बाहर लघुशंका के लिए निकला था। उसके गले तथा चेहरे पर तेंदुए के नाखूनों के जख्म हो गए थे। जिसका उपचार फिलहाल जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Villager injured in leopard attack in Ladiya Kheda village of Udaipur district
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: villager injured, in leopard attack, in ladiya kheda village, of udaipur district, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved