• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर में विहिप ने अशोक सिंघल भवन की रखी नींव, कटारिया व निंबाराम ने किया शिलान्यास

VHP laid the foundation of Ashok Singhal Bhawan in Udaipur, Kataria and Nimbaram laid the foundation stone - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। यहां बीएन कॉलेज के सामने सुभाष नगर स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय के शर्मा छात्रावास में अशोक सिंघल भवन का शिलान्यास बुधवार सुबह महामंडलेश्वर हंसाराम के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल गुलाब चंद्र कटारिया थे। अन्य अतिथियों में अरविंद सिंघल, विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार, केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा एवं संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम शामिल थे। सभी अतिथियों के कर कमलों से अशोक सिंघल भवन का शिलान्यास संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता आलोक कुमार ने कहा कि अशोक सिंघल भवन को समाज में एक सेवा कार्य के रूप में स्थापित किया जाएगा, जिसमें एक मंदिर, बजरंग दल की आधुनिक व्यायामशाला, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति के सत्संग एवं शक्ति साधना केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जहां सर्व हिंदू समाज का विभिन्न आयामों के रूप में एक सशक्त शक्तिशाली संस्कारवान सेवाभावी समाज का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने अशोक सिंघल के विश्व हिंदू परिषद एवं श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनके त्याग, तप और तपस्या को याद करते हुए इस भवन को उन्हें समर्पित किया। शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम, प्रांत संगठन मंत्री धनराज, प्रांत अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा, प्रांत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राव, चित्तौड़ प्रांत के मंत्री कौशल गोंड और सह मंत्री सुंदरलाल कटारिया ने अशोक सिंघल भवन की रूपरेखा रखी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-VHP laid the foundation of Ashok Singhal Bhawan in Udaipur, Kataria and Nimbaram laid the foundation stone
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, rajasthan, india, ashok singhal bhawan, foundation stone, mahamandaleshwar hansaram, sharma hostel, vishwa hindu parishad, subhash nagar, bn college, gulab chandra kataria, governor of assam, arvind singhal, alok kumar, bajrang lal bagra, nimbaram, lotus flowers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved