• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री ने उदयपुर में अंतरराष्ट्रीय लैक्रोज खिलाड़ियों का किया भव्य अभिनंदन, जनजातीय खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Union Minister of State for Tribal Affairs accords grand felicitation to international Lacrosse players in Udaipur; boosts the morale of tribal athletes - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। केंद्रीय जनजातीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने अपने उदयपुर प्रवास के दौरान ओलंपिक खेल लैक्रोज में देश का नाम रोशन करने वाले जनजातीय क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, भारतीय महिला टीम की कप्तान सुनीता मीणा तथा राष्ट्रीय प्रशिक्षक नीरज बत्रा से आत्मीय मुलाकात कर उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की।

केंद्रीय मंत्री ने विशेष रूप से एशियन लैक्रोज गेम्स, रियाद (सऊदी अरब) में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर मोहनलाल गमेती के अदम्य साहस और जुझारूपन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इराक के विरुद्ध मुकाबले के दौरान ठुड्डी पर गंभीर चोट लगने और नौ टांके आने के बावजूद मोहनलाल ने हार नहीं मानी। चिकित्सकीय जोखिम के बावजूद उन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध महत्वपूर्ण मुकाबले में मैदान पर उतरकर अद्वितीय साहस, आत्मविश्वास और देशभक्ति का परिचय दिया तथा सर्वाधिक गोल कर भारत की ऐतिहासिक जीत का मार्ग प्रशस्त किया। उनके इस संघर्ष और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई, जो आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि राजस्थान आज भारत में लैक्रोज का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है और विशेष रूप से उदयपुर के जनजातीय क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार शीघ्र ही लैक्रोज को खेल नीति में शामिल कर खिलाड़ियों को रोजगार एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी।
उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने खिलाड़ियों को लक्ष्य ओलंपिक की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, समाजसेवी गजपाल सिंह राठौड़ तथा पुष्कर तेली ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में उदयपुर संभागीय आयुक्त एवं लैक्रोज प्रवर्तक प्रज्ञा केवलरमानी ने जनजातीय क्षेत्र के खिलाड़ियों के विकास हेतु राजस्थान सरकार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए राजस्थान माइन्स एवं मिनरल्स लिमिटेड (आरएसएमएमएल) द्वारा वित्तीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union Minister of State for Tribal Affairs accords grand felicitation to international Lacrosse players in Udaipur; boosts the morale of tribal athletes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: durgadas uikey, lacrosse, sunita meena, mohanlal gameti, neeraj batra, asian lacrosse games, riyadh, saudi arabia, tribal athletes, udaipur, rajasthan, babulal kharadi, mannalal rawat, pragya kevalramani, rsmml, sports news, india lacrosse, gold medal, tribal development, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved