• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केन्द्रीय चिकित्सा राज्यमंत्री उदयपुर आए, लक्ष्यराज सिंह से की मुलाकात

Union Minister of State for Medical visited Udaipur, met Lakshyaraj Singh - Udaipur News in Hindi

उदयपुर । केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल गुरुवार को उदयपुर आए। इस दौरान उन्होंने मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात की। केन्द्रीय मंत्री प्रो. बघेल सिटी पैलेस पहुंचे तथा वहां देश के समसामयिक मुद्दों पर डॉ. मेवाड़ से बातचलत की। बताया गया कि प्रो. बघेल की पिछले छह महीने में डॉ. मेवाड़ से दूसरी मुलाकात है। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री ने सिटी पैलेस म्यूजियम में मेवाड़ के प्रतापी महाराणाओं के अद्वितीय इतिहास का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि मेवाड़ की पिछले 6 माह के भीतर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, एमपी के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र आदि से मुलाकात हो चुकी है।
भाजपा से सांसद का चुनाव लड़ सकते हैं डॉ. मेवाड़
मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह भाजपा से संसद का चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि उन्होंने खुलकर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर नहीं की लेकिन कहा कि चुनाव लड़कर संसद में जाना उनका भी अधिकार है। चर्चा है कि राजसमंद से दीया कुमारी या चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी की जगह उन्हें भाजपा अवसर प्रदान कर सकती है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें सलाहकार भी बना रखा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union Minister of State for Medical visited Udaipur, met Lakshyaraj Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union minister of state, for medical, visited, udaipur, met lakshyaraj singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved