• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर : अरावली की पहाड़ियों पर अवैध निर्माण के खिलाफ यूडीए का बड़ा प्रहार, 17 विला और होटल सील, इस्कॉन को नोटिस

Udaipur: UDA takes major action against illegal construction in the Aravalli Hills, 17 villas and a hotel sealed - Udaipur News in Hindi

उदयपुर | जिला कलेक्टर नमित मेहता और प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन के निर्देशानुसार, उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) ने राजस्व ग्राम सरे, मोहनपुरा और सरेखुर्द में अवैध निर्माण तथा पहाड़ी कटिंग के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। हाल ही में प्राधिकरण के क्षेत्राधिकार में सम्मिलित किए गए नए राजस्व गांवों में बेतरतीब तरीके से हो रहे व्यावसायिक निर्माणों को निशाना बनाया गया है। मालदीव्स विला और वेलेसा होटल किए गए सीज राजस्व ग्राम मोहनपुरा में बिना सक्षम स्वीकृति के 17 विला बनाकर उनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। इन 'मालदीव्स विला' और 'वेलेसा होटल' के मालिकों ने भूमि का रूपांतरण केवल आवासीय प्रयोजन के लिए करवाया था, किंतु मौके पर होटल और रिसॉर्ट संचालित किए जा रहे थे। प्राधिकरण ने इन सभी को नियम विरुद्ध मानते हुए सीज कर दिया है।
पहाड़ियों को काटकर बनाए गए रास्तों को किया ध्वस्त
प्राधिकरण के ध्यान में आया कि अरावली पर्वत श्रृंखला में तीव्र ढलान पर बिना तकनीकी सूझबूझ के पहाड़ों को काटकर रास्ते बना लिए गए थे, जिससे जान-माल की हानि का खतरा बना रहता था।
एमरल्ड हिल्स (Emerald Hills): सरेखुर्द में बिना किसी प्लान स्वीकृति के पहाड़ी काटकर बनाई गई सड़कों और विद्युत पोलों को प्राधिकरण ने मौके से हटाकर पूरी प्लानिंग को ध्वस्त कर दिया।
तहसीलदार अभिनव शर्मा के नेतृत्व में अरावली के संरक्षण हेतु अवैध सड़कों को हटाने की रणनीति बनाई गई।
इस्कॉन संस्था को नोटिस
ग्राम मोहनपुरा में 'इस्कॉन' संस्था द्वारा एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा था। इस भूखंड का रूपांतरण भी आवासीय श्रेणी में था, जबकि वहां होटलनुमा ढांचा खड़ा किया जा रहा था। प्राधिकरण ने संस्था को नोटिस जारी कर निर्माण स्वीकृति प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि यदि वहां मंदिर निर्माण प्रस्तावित है, तो उसकी सूचना भी तत्काल प्रशासन को दी जाए।
आम जन के लिए चेतावनी और अपील
आयुक्त राहुल जैन ने आम जनता को नसीहत दी है कि वे ऐसी अवैध प्लानिंग में निवेश न करें। उन्होंने बताया कि:
एकल पट्टों की बिक्री : कुछ लोग एसडीएम या तहसीलदार द्वारा जारी एकल पट्टों को बिना उप-विभाजन के बेच देते हैं, जिससे खरीदार को भविष्य में निर्माण स्वीकृति नहीं मिल पाती।
पट्टे होंगे निरस्त : मॉडल विनिमय-2024 के विरुद्ध पहाड़ों पर की जा रही प्लानिंग के पट्टे और रूपांतरण आदेश निरस्त करने के लिए जिला कलक्टर को लिखा जा रहा है।
जागरूकता : भविष्य में ऐसी अवैध प्लानिंग की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाएगी ताकि लोग धोखाधड़ी से बच सकें।
कार्रवाई में शामिल टीम : तहसीलदार अभिनव शर्मा, रणजीसिंह विठू, भू-अभिलेख निरीक्षक राजेन्द्र सेन, बाबूलाल तेली, सूरपालसिंह सोलंकी, बाबूलाल तावड, पटवारी दीपक जोशी, हितेन्द्रसिंह तवंर एवं होमगार्ड जाब्ता मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Udaipur: UDA takes major action against illegal construction in the Aravalli Hills, 17 villas and a hotel sealed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, uda, major action, against, illegal, construction, aravalli hills, iskcon, served notice, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved