• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर की होनहार बेटियों की जयपुर यात्रा : हवाई सफर, मुख्यमंत्री से मुलाकात और विधानसभा का अवलोकन

Udaipur promising daughters Jaipur visit: Air travel, meeting with Chief Minister and visit to Vidhan Sabha - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। सरकारी स्कूलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की 30 छात्राओं को एक खास अनुभव का तोहफा मिला। विधायक फूलसिंह मीणा ने इन होनहार बालिकाओं को हवाई यात्रा कराकर जयपुर ले जाया, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और विधानसभा, राजभवन, संविधान पार्क और डिजिटल म्यूजियम का भ्रमण किया।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से प्रेरित पहल यह पहल विधायक मीणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान से प्रेरित होकर शुरू की है। वे अपने क्षेत्र की हर पंचायत और वार्ड से 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाली छात्राओं को जयपुर लेकर जाते हैं। इस बार भी पहले चरण में 30 छात्राएं जयपुर पहुंचीं, जबकि शेष 26 छात्राओं को अगले चरण में ले जाया जाएगा।
हवाई सफर और जयपुर की झलक
मंगलवार को छात्राएं पहली बार हवाई यात्रा कर उदयपुर से जयपुर पहुंचीं। जयपुर एयरपोर्ट पर छात्राएं बेहद उत्साहित दिखीं और उन्होंने इस अनुभव को मोबाइल में संजोया। उन्होंने राजभवन, संविधान पार्क, बिरला मंदिर, मोती डूंगरी गणेश मंदिर आदि का भी दर्शन किया।
मुख्यमंत्री से प्रेरक संवाद
जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद दिया और विधायक मीणा की इस पहल की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इसे महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाला नवाचार बताते हुए अन्य जनप्रतिनिधियों को भी इससे सीख लेने की सलाह दी।
विधानसभा और डिजिटल अनुभव
छात्राओं को राजस्थान विधानसभा भवन ले जाया गया, जहां उन्होंने डिजिटल म्यूजियम और वर्चुअल टॉक विद स्पीकर सेशन में भाग लिया। उन्होंने विधानसभा की कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक ढांचे के बारे में सीखा। विधायक मीणा ने उन्हें सरल भाषा में उदाहरणों सहित पूरे सिस्टम की जानकारी दी।
छात्राओं ने कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ राजस्थान, शिक्षा संकुल, और विभिन्न मंत्रियों जैसे उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, सहकारिता मंत्री गौतम दक, मंत्री मंजू बाघमार और मुख्य सचेतक जोगाराम पटेल से भी भेंट की।
छात्राओं के अनुभव
छात्रा दिशा कलाल ने कहा, "हवाई यात्रा और जयपुर भ्रमण मेरे लिए जीवन भर की यादगार सीख रही।" रजनी लोहार ने बताया, "मुख्यमंत्री से मिलना बहुत प्रेरणादायक रहा, जिससे आत्मविश्वास और कुछ करने का जज्बा मिला।" इस पूरी यात्रा में प्राचार्य संजय लुणावत, सहायक निदेशक सुशील गुप्ता और व्याख्याता सन्नु अग्रवाल भी शामिल रहे।
विधायक मीणा की अपनी शिक्षा यात्रा
खास बात यह है कि विधायक फूलसिंह मीणा ने भी 55 वर्ष की उम्र में दोबारा पढ़ाई शुरू की। वे 15 वर्ष की उम्र में पढ़ाई छोड़ चुके थे, लेकिन अपनी बेटियों से प्रेरणा लेकर उन्होंने बी.ए. किया और अब एम.ए. अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं। उनके इस संकल्प और नवाचार ने न सिर्फ छात्राओं को बल्कि समाज को भी एक नई दिशा दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Udaipur promising daughters Jaipur visit: Air travel, meeting with Chief Minister and visit to Vidhan Sabha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, promising, daughters, jaipur visit, air travel, meeting, chief minister, visit to vidhan sabha, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved