मुख्य वन संरक्षक इन्द्रपाल सिंह मथारु ने वानिकी स्थल के विकास का
विस्तार से ब्यौरा रखा और कहा कि ‘फूलों की घाटी’ प्रोजेक्टर से जहां पूर्व
में पड़े सुनसान मार्ग को बेहतर पर्यटन स्थल में तब्दील किया जा सका, वहीं
शहर के नजदीक बड़े वानिकी क्षेत्र को पर्यटकों के आवाजाही का बेहतरीन स्थल
उपलब्ध हुआ है। कार्यक्रम के आरम्भ में उप वन संरक्षक (उत्तर) ओ.पी. शर्मा
ने बताया कि केम्पा योजना के तहत 1.60 करोड़ की लागत से यह वन खंड विकसित
किया गया है। यहां लगाए गए पौधे शत प्रतिशत पनप गए हैं। ये भी पढ़ें - यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...
समारोह
में वानिकी संरक्षण में सराहनीय सेवाओं के लिए वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष
आनंदीलाल एवं दल, वन रक्षक संतोष भाटी, पंकज खटीक, सुधीर कुमार, एडवेंचर
स्पोर्ट्स के नीरज भट्ट आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन वन
अधिकारी लायक अली खां ने किया। आभार सहायक वन संरक्षक देवेन्द्र कुमार
तिवारी ने जताया। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक राहुल भटनागर, उप वन संरक्षक
हरिणी वी.शैतान सिंह, आर.के. सुहैल मजबूर सहित वरिष्ठ अधिकारी,
जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
यह होगा प्रवेश शुल्क
फूलों
की घाटी पर प्रवेश शुल्क वयस्कों के लिए 30 रुपए, विद्यार्थियों के लिए 10
रुपए, विदेशी नागरिकों के लिए 100 रुपए, कैमरा 50 रुपए, वीडियो कैमरा 100
रुपए, हिल साइकिल 50 रुपए प्रतिघंटा तथा जिप लाइन की सुविधा 200 रुपए दर पर
उपलब्ध होगी।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope