सैयद हबीब, उदयपुर।
उदयपुर की सड़कों पर आज जब ढोल-नगाड़ों की थाप और लाउडस्पीकरों से छनकर आती जीत की धुनों के बीच एक आलीशान विंटेज कार गुजरी, तो पहली नज़र में लगा कि यह लोकतंत्र की एक साधारण और चमकदार तस्वीर है। कार में नवनिर्वाचित मेयर पासर सिंघवी, डिप्टी मेयर दिनेश भट्ट, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और पूर्व सभापति रवींद्र श्रीमाली एक साथ मुस्कुराते हुए शहर का ‘आभार’ मान रहे थे। पीछे गाड़ियों के लंबे काफिले में वही पार्षद और उनके परिजन थे, जिन्होंने जीत का स्वाद चखा था। नगर निगम से शुरू होकर सूरजपोल, धानमंडी, बापू बाजार और देहलीगेट घूमकर यह कारवां वापस निगम परिसर पर आकर ठहर गया।
लेकिन, भारतीय राजनीति का एक पुराना दस्तूर है—जश्न की तस्वीरें जितनी चमकीली दिखती हैं, उसके पीछे की छायाएं उतनी ही गहरी होती हैं। इस समूचे घटनाक्रम को सिर्फ एक 'आभार रैली' मान लेना उदयपुर भाजपा के भीतर सुलगती राजनीति को नज़रअंदाज करने जैसा होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सामर की ‘अनुपस्थिति’ या खामोश बगावत?
रैली जब सड़कों पर शहरवासियों से नजराने कबूल कर रही थी, तब पार्टी के बेहद वरिष्ठ नेता और नवनिर्वाचित पार्षद प्रमोद सामर निगम परिसर में ही अपने कुछ वफादार समर्थकों के साथ खड़े बतिया रहे थे।
आधिकारिक सफाई तो यह आई कि सामर साहब किसी पूर्व-निर्धारित व्यस्तता के चलते समय पर नहीं पहुंच सके। मगर, जो लोग प्रांतीय राजनीति की नब्ज पहचानते हैं, वे अच्छी तरह जानते हैं कि राजनीति में "समय पर न पहुंच पाना" अकसर किसी गहरी नाराजगी का एक बेहद नफासत भरा और शिष्ट बहाना होता है। सामर का इस जश्न से खुद को अलहदा रखना कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि उस असंतोष का साफ संकेत है जो टिकट वितरण और मेयर पद के चयन के वक्त से ही अंदर ही अंदर खदबदा रहा है।
बीच रास्ते से गायब होते हमसफर
बात सिर्फ प्रमोद सामर तक सीमित रहती तो शायद इसे व्यक्तिगत व्यस्तता मानकर भुला दिया जाता। लेकिन जब आकाश वागरेचा, अतुल चंडालिया और महेंद्र सिंह शेखावत जैसे प्रमुख नवनिर्वाचित पार्षद यात्रा के बीच रास्ते से ही धीरे से कट लिए, तो यह साफ हो गया कि यह सिर्फ किसी एक नेता का असंतोष नहीं है।
यह दृश्य बताता है कि विंटेज कार में भले ही शीर्ष नेतृत्व एक ही पायदान पर साथ बैठा दिख रहा हो, लेकिन निचले पायदान पर खड़े कार्यकर्ताओं और पार्षदों के मन अभी तक मिले नहीं हैं। जीत के बाद जो एकजुटता सड़कों पर दिखनी चाहिए थी, वह टुकड़ों-टुकड़ों में बंटकर गलियों से गायब होती दिखी।
तस्वीर का दूसरा रुख
उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम तो फतह कर लिया, विंटेज कार पर सवार होकर अपनी ताकत का मुजाहिरा भी कर दिया; लेकिन असली चुनौती इस चमकदार जीत के बाद शुरू होती है।
क्या यह संगठन उन बिखरे हुए मन, रास्ते में छूटते साथियों और सामर जैसे कद्दावर चेहरों की खामोशी को साध पाएगा? या फिर यह आभार यात्रा सिर्फ एक प्रशासनिक रस्म बनकर रह जाएगी और निगम के भीतर खींचतान का नया दौर शुरू होगा? शहर ने विंटेज कार का 'शो' तो देख लिया है, मगर राजनीति के इस पुराने ढाँचे को चला पाना अब नए कप्तानों के लिए किसी इम्तिहान से कम नहीं होगा।
धनतेरस 2026: आज सोना-चांदी से लेकर झाड़ू तक खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानें किस समय करें खरीदारी
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
'ओम: चैप्टर 1' में आईपीएस अफसर बनेंगी साई पल्लवी, बोलीं-राजकुमार सर हर एक्ट्रेस के ड्रीम डायरेक्टर
'ये मेरा फाइनल एक्ट है'- लाइव स्ट्रीम में काश्वी का इमोशनल बयान, स्काउट ओपी से ब्रेकअप की अटकलें तेज
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों के लिए धन लाभ के योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल
इस बार 'वर्किंग दीपावली' मनाएंगी सयामी खेर, बोलीं- सेट ही मेरी दूसरी फैमिली है
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें सही मुद्रा और आकार
EICMA 2026 में पेश हुईं ये दमदार बाइकें और स्कूटर, जल्द भारतीय बाजार में दे सकती हैं दस्तक
अवनि लेखरा: पैरालंपिक में तीन पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला
क्या असफलता की ओर अग्रसर हो रही 'रामायण', त्योहारों के सहारे बॉक्स ऑफिस पर टिकने की चुनौती
हिमानी शिवपुरी को गृह मंत्री अमित शाह से मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी
7 नवंबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 9:25 बजे से 10:47 बजे तक रहेगा राहुकाल
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
दिवाली 2026: इस बार पांच नहीं छह दिन मनेगा दीपोत्सव, जानें धनतेरस से भाईदूज तक की पूरी तारीखें और मुहूर्त
बस्तर में पीएम मोदी ने जवानों के साथ मनाई दिवाली, बोले- कई राजनीतिक दलों और संगठनों में दिमागी नक्सलियों ने की घुसपैठ

रजनीकांत ने फैंस के साथ मनाई दीपावली, आवास के बाहर जुटी सैकड़ों की भीड़

पश्चिम बंगाल: दीपावली के साथ पड़ी काली पूजा, लाल गुड़हल 5 गुना महंगा हुआ
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 08/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope