• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर नगर निगम भूखंड घोटाला: फर्जी दस्तावेज और लीजडीड जारी करवाने का मुख्य आरोपी विपिन कोठारी गिरफ्तार, 15 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर

Udaipur Municipal Corporation Land Scam: Key Accused Vipin Kothari Arrested - Udaipur News in Hindi

जयपुर/उदयपुर। राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) ने उदयपुर नगर निगम के बहुचर्चित भूखंड घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित मुख्य अभियुक्त विपिन कोठारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से यूआईटी (UIT) के खाली व निरस्त भूखंडों के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर उनकी लीजडीड जारी करवाता था। अदालत ने आरोपी विपिन कोठारी को 15 सितंबर 2026 तक पुलिस कस्टडी (PC) रिमांड पर भेज दिया है। फर्जीवाड़े और मिलीभगत का खेल अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (SOG) विशाल बंसल के अनुसार, नगर विकास प्रन्यास (UIT) उदयपुर से वर्ष 2004 में नगर निगम को हस्तांतरित भूखंडों में से कई खाली व निरस्त भूखंडों के कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज तैयार किए गए थे। इसके बाद एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत नगर निगम उदयपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ साठगांठ कर उन भूखंडों की लीजडीड जारी करवाई गई।
अनुसंधान में सामने आया कि अभियुक्त विपिन कोठारी ने अपने सह-आरोपियों के साथ मिलकर इन जमीनों का 'मुख्तियारनामा आम' (पावर ऑफ अटॉर्नी) खुद के नाम निष्पादित करवाया और बाद में उन्हें आगे बेचकर भारी मुनाफा कमाया। इस संबंध में पुलिस थाना सूरजपोल में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत मामला (प्रकरण संख्या 97/2022) दर्ज कर जांच की जा रही थी।
अब तक 9 गिरफ्तारियां, एसओजी टीम की कार्रवाई
डीआईजी (SOG) भुवन भूषण यादव के सुपरविजन और एसपी कुंदन कंवरिया के नेतृत्व में एसओजी यूनिट उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी की टीम ने फरार चल रहे विपिन कोठारी को दस्तयाब कर दबोच लिया।
इस मामले में विपिन कोठारी के साथ शामिल अन्य सह-आरोपियों—विक्रम कुमार ताकड़िया, नितेश कोठारी, हेमलता कांकरिया, राकेश सोलंकी उर्फ बुक्का, निर्मल टेलर उर्फ गोपाल, भागीरथ गायरी, दीपक कुमावत, दीपक सिंह चौहान और राजदीप सिंह की भूमिका भी सामने आई है। मामले में विपिन कोठारी सहित अब तक कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसओजी अब रिमांड के दौरान पूछताछ कर गिरोह में शामिल अन्य लोगों और नगर निगम के संबंधित अधिकारियों की संलिप्तता का पता लगा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Udaipur Municipal Corporation Land Scam: Key Accused Vipin Kothari Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur municipal corporation plot scam, rajasthan sog arrest, vipin kothari, uit udaipur fake lease deed, surajpole police station, land fraud rajasthan, sog crime branch, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved